×

Gonda News: नहाने गए तीन किशोर बिसुही नदी में डूबे, नहर में गिरकर वृद्ध की मौत

Gonda News: गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए। एक अन्य घटना में नहर में फिसलकर गिरने से वृद्ध की मौत हो गई।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Ashiki
Published on: 28 July 2021 5:37 PM GMT
Gonda News
X

 किशोरों की तलाश में जुटे गोताखोर 

Gonda News: गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बिसुही नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए। एक अन्य घटना में नहर में फिसलकर गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। नदी में डूबे किशोरों की तलाश में गोताखोर जी जान से जुटे हैं।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहरजोत गांव के तीन किशोर बिसुही नदी में नहाते समय डूब गए। डूबने वालों में विक्रांत कुमार वर्मा (12) पुत्र तिलकराम, छोटेलाल (12) पुत्र पवन यादव, आनंद कुमार मिश्र (15) पुत्र सुरेश मिश्र शामिल हैं। सभी किशोर घर से राशन के लिए निकले थे, लेकिन भोलाजोत गांव के पास बिसुही नदी में सभी नहाने लगे।


पानी गहरा होने कारण सभी डूब गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों द्वारा नदी में किशोरों को ढूंढा जाने लगा लेकिन कई घंटे बाद भी किशोरों का पता नहीं चल सका। मौके पर एसडीएम सदर सूरज पटेल, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, भाजपा नेता विनोद शुक्ला प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर अशोक कुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं राजस्व विभाग के लोग मौके पर मौजूद हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि किशोरों को नदी में ढूंढने के लिए नवाबगंज से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। समाचार लिखे जाने तक किशोरों का शव नहीं मिला है।


इसी प्रकार खरगूपुर थाना क्षेत्र के भुलईडीह गांव निवासी बाबादीन (65) अपने घर से शौच के लिए नहर के पास गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे नहर में डूब कर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना प्रधान बृजेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Ashiki

Ashiki

Next Story