×

Gonda News: जानिए कौन थे पंडित सिंह, जिनकी प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं अखिलेश यादव

Gonda News: अखिलेश यहां अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचेंगे। मूर्ति अनावरण के बाद वह परिवार से मुलाकात कर फिर लखनऊ वापस आ जाएंगे।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 6 Jan 2022 11:32 AM GMT
Gonda News Pandit Singh
X

अखिलेश यादव और पंडित सिंह की तस्वीर 

Gonda News: कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सियासी पार्टियों ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी 7, 8 और 9 जनवरी को अगले दौर की रथ यात्रा निकालने वाले थे लेकिन अब वह स्थगित हो गई है। अखिलेश यादव कल यानी 7 जनवरी को गोंडा के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचेंगे।

अखिलेश यहां अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचेंगे। मूर्ति अनावरण के बाद वह परिवार से मुलाकात कर फिर लखनऊ वापस आ जाएंगे। हालांकि अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम पहले से ही तय था।

जिसमें वह शामिल होने पहुंच रहे हैं लेकिन इसके बाद उनका जो कार्यक्रम रथयात्रा, जनसभा को संबोधित करना था वह अब नहीं होगी। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह कौन हैं, जिनके मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में कल गोंडा पहुंच रहे हैं, जबकि कोरोना के कारण उन्होंने अपने सारे चुनावी कार्यक्रम फिलहाल अभी स्थगित कर दिए हैं।

कौन थे पंडित सिंह?

गोंडा जिले के नवाबगंज इलाके के बल्लीपुर निवासी विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह पार्टी के स्थापना से जुड़े रहे और मुलायम सिंह, अखिलेश यादव सरकार में कई मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली। पंडित सिंह गोंडा की सदर विधानसभा से तीन बार विधायक बने और राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई।

1995 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर

विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह 1995 में जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी और उसी से जुड़े रहे। 1996 में उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जनता का दिल जीत कर विधायक बन गए। पंडित सिंह को उनकी जनता अपार प्यार देती थी। उनका जनता के प्रति लगाव ही उन्हें शर्म मान्यता बनाता था। 2002 में वह फिर सदर विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते।

पंडित सिंह की तस्वीर

2004 में जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने तो उन्हें चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनाया। इसके बाद 2012 में फिर वह सदर विधानसभा से जीते और अखिलेश सरकार में राजस्व राज्य मंत्री बने लेकिन सीएमओ कांड के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा लेकिन एक साल बाद उनकी फिर से अखिलेश कैबिनेट में वापसी हुई और शिक्षा राज्य मंत्री बनाए गए।

अखिलेश सरकार में हुए तीसरे कैबिनेट विस्तार में अखिलेश ने पार्टी के प्रति उनका समर्पण देखकर उनका कद बढ़ाया और कैबिनेट मंत्री बनाया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पंडित सिंह को कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

2017 के विधानसभा चुनाव में पंडित सिंह ने अपनी सीट अपने भतीजे सूरत सिंह के लिए छोड़ दी और सपा से उन्हें टिकट दिलाया। पंडित सिंह सदर विधानसभा छोड़कर तरबगंज विधानसभा चले गए हालांकि उन्हें यहां जीत नहीं हासिल हुई।

7 मई 2021 को निधन

पंडित सिंह का कोरोना काल में निधन हुआ था। जिस वक्त दूसरी लहर पूरे देश - प्रदेश में चरम पर थी वह भी इसकी चपेट में आ गए थे। दरअसल 2021 के पंचायत चुनाव में वह अपने समर्थकों के पक्ष में प्रचार करने के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। 18 अप्रैल 2021 को उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 15 दिन अस्पताल में रहने के बाद 7 मई 2021 को उनका 59 साल की उम्र में निधन हो गया। यह गोंडा में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका था। क्योंकि गोंडा और उसके आसपास के जिलों में पंडित सिंह का काफी दबदबा था।

गोंडा में अखिलेश यादव का पूरा कार्यक्रम

सुबह 10.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा गोंडा के लिए रवाना होंगे।

11:05 बजे गोंडा पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे।

11:30 बजे कार्यक्रम स्थल होटल सूरज कॉन्टिनेंटल के लिए रवाना होंगे, होटल सूरज कॉन्टिनेंटल में विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 12:00 बजे होटल सूरज कॉन्टिनेंटल से रवाना होंगे।

12:15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

12:30 बजे गोंडा पुलिस लाइन हेलीपैड से रवाना होंगे।

दोपहर 1:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे सपा प्रमुख।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story