×

Gonda Mein CM Yogi एथेनाल प्लांट का शिलान्यास, बोले दंगाइयों और जिन्ना के अनुयायियों को गन्ने की मिठास की समझ नहीं

Gonda Mein CM Yogi: सीएम योगी ने कहा कि देश में डीजल पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों से चिंतित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ही एथेनाल से डीजल-पेट्रोल पैदा करने की रणनीति तैयार की है।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Shweta
Published on: 27 Nov 2021 10:34 AM GMT
CM yogi
X

सीएम योगी 

Gonda Mein CM Yogi: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (mukhyamantri yogi adityanath) ने विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि दंगाइयों और जिन्ना के अनुयायियों को गन्ने की मिठास की समझ नहीं है। इनके बदलते बयानों से तो रंग बदलने में माहिर गिरगिट भी शरमा जाएगा। जनता को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि इनके झांसे में न आना क्योंकि इनके राज में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का ही राज चलता था। सीएम योगी (CM Yogi) जिले के कटरा बाजार (Katra Bazar) विधानसभा क्षेत्र में बलरामपुर चीनी मिल (Balrampur Sugar Mill) समूह की मेजापुर चीनी मिल में साढ़े चार सौ करोड़ की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट की आधार शिला रखने के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में डीजल पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों से चिंतित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pradhan mantri narendra modi) ने देश में ही एथेनाल (CM Yogi ne kiya ethanol plant ka shilanyas ) से डीजल-पेट्रोल पैदा करने की रणनीति तैयार की है। एथेनाल को 20 प्रतिशत डीजल व पेट्रोल में मिलाकर कच्चे तेल के आयात को कम किया जाएगा। इससे अब देश का अन्नदाता खेत में गन्ना उत्पादन के साथ-साथ एथेनाल के रुप में डीजल, पेट्रोल का उत्पादन कर खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री योगी (cm yogi Gonda rally) ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला (CM Yogi attacked SP) बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जनता भूख से बरती थी और किसान आत्महत्यायें करने पर विवश था।


पर्व त्यौहारों पर यहां दंगे होते थे। आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार (bjp sarkar) ने प्रदेश में एक ओर जहां विकास के जरिए यहां की तस्वीर बदली है तो वहीं दूसरी ओर दंगामुक्त बनाकर लोगों को भयमुक्त जीवन प्रदान किया है। बलामपुर चीनी मिल समूह के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी ने बताया कि यहां स्थापित हो रहा एथेनाल प्लांट मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनाल बनेगा। जिसे 20 प्रतिशत डीजल व पेट्रोल में मिलाकर कच्चे तेल के आयात को कम किया जाएगा। इस प्लांट के निर्माण से 60 हजार किसानों को फायदा मिलने के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार का भी अवसर मिलेगा।

मेजापुर शुगर मिल में डिस्टलरी प्लांट की स्थापना पर 455.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्लांट से प्रतिदिन करीब 400 किलो लीटर एथेनाल का उत्पादन होगा। यह प्लांट किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। मिल द्वारा 15 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन किया जाएगा। ईंधन उत्पादन में ये प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। एक महीने के अंतराल में दूसरे दौरे पर गोंडा पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले के कटरा बाजार विधान सभा क्षेत्र में बलरामपुर शुगर मिल की यूनिट मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले देश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का शिलान्यास किया।


मुख्यमंत्री ने यहां पर खेती किसानी के स्टालों का शुभारंभ किया। चीनी मिल प्रांगण में 60 से ज्यादा स्टाल लगे थे। सीएम ने विभिन्न योजना (cm yogi yojana) के तहत तैयार हो रहे उत्पाद के स्टाल का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह( Kaiserganj MP Brij Bhushan Sharan Singh) , सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह 'राजा भैया', प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर विधायक विनय द्विवेदी, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष शारदाकांत पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख वैभव सिंह, भवानीभीख शुक्ल, पूर्व प्रमुख राजाराम मिश्र, भाजपा नेता अर्जुन प्रसाद तिवारी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ आयुक्त एसवीएस रंगाराव, डीआइजी उपेन्द्र अग्रवाल, डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story