×

Hardoi crime News: महिला ने एक ही दिन में दो बार फांसी लगाने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाई जान

हरदोई जिले के पिहानी थाने की रहने वाली एक पीड़ित महिला अपनी बच्ची के साथ पिछले कई महीनों से न्याय की गुहार लगती पुलिस कार्यालय के चक्कर काट रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Raj
Published on: 18 Aug 2021 4:58 PM GMT
Women try to do Suicide
X

महिला अपने चार साल की बच्ची के साथ 

Hardoi News: हरदोई जिले के पिहानी थाने की रहने वाली एक पीड़ित महिला अपनी बच्ची के साथ पिछले कई महीनों से न्याय की गुहार लगती पुलिस कार्यालय के चक्कर काट रही है। आज एक ही दिन में 15 मिनट के अंतराल पर दूसरी बार इस महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस क्लब के अंदर आम के पेड़ पर आज भी इस महिला ने अपनी मौत का फंदा डाल लिया था। इस वाकया को देख राहगीरों ने मौके पर आकर महिला की जान बचाई। एसपी कार्यालय से चंद कदम दूर होमगार्ड ऑफिस के सामने पुलिस क्लब के अंदर का ये चौकाने वाला मामला सांज्ञान में आया है।

महिला को फांसी लगाने से रोकते राहगीर

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के बूढा गांव में ससुराली जनों की प्रताड़ना का शिकार हुई, बिहार की रहने वाली निर्मला नाम की महिला विगत कई महीनों से न्याय के लिए भटक रही है। अपनी 4 वर्षीय छोटी बच्ची के साथ नंगे पांव न्याय के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रही है। इस महिला की तरफ तब तक किसी का ध्यान नहीं जाता जब तक ये महिला अपनी जान देने पर अमादा न हो जाये। आज दूसरी बार इस पीड़ित महिला ने पुलिस क्लब के अंदर जाकर एक आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा कर अपनी जान देने का प्रयास किया।

लटकती हुई महिला को देख कर तत्काल लोगों ने उसे नीचे उतारा

महिला की जान चली ही जाती अगर राहगीरों की नज़र इस पीड़िता की तरफ न पड़ती। लटकती हुई इस महिला को देख कर तत्काल लोगों ने पुलिस क्लब की बाउंड्री वॉल पर चढ़ कर मौत के फंदे में लटक रही इस महिला को नीचे उतारा। इस पूरे मामले के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल हुए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इतना ही नहीं सामने मौजूद होमगार्ड कार्यालय में सैकड़ों होमगार्ड कर्मी मौजूद थे जोकि प्रशस्ति पत्र लेने में मशगूल थे। इस घटना पर किसी की नज़र नहीं पड़ी और पुलिस का काम सड़क पर जा रहे राहगीरों ने की।

ऐसे में पुलिस कि निष्क्रियता साफ उजागर होकर सामने आ रही है। वहीं न्याय के लिए दर दर भटक रही ये महिला भी पुलिस की लचर कार्यशैली का सीधा प्रमाण है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी दी, कहा कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने कई बार महिला की मदद करने का प्रयास भी किया। सीओ सिटी ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच कर मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story