×

Kalyan Singh Health Update: SGPGI में भर्ती कल्याण सिंह को सांस लेने में हो रही तकलीफ़, जानें अब कैसी है तबीयत

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति खराब है।

Shashwat Mishra
Published on: 19 July 2021 2:37 PM GMT
Kalyan Singh
X

पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Kalyan Singh Health Update: राजधानी के रायबरेली रोड स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की स्थिति खराब है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है। बता दें कि कल्याण सिंह को 4 जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था। इससे पहले उनका इलाज गोमती नगर इलाके के लोहिया संस्थान में चल रहा था। वहां उन्हें 21 जून को भर्ती कराया गया था।

कल्याण सिंह की स्थिति अस्थिर

SGPGI द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति अस्थिर है। शनिवार सायंकाल उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने के कारण हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क(NIV) पर रखा गया था।' हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 'क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एन्डोक्रिनालाजी एवं कार्डियालाजी विभागो के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार का निरीक्षण कर रही है। रक्त में संक्रमण/ सेपसिस के उपचारार्थ एंटीबायोटिक व एन्टीफंगल दवाइयों का कोर्स शुरू कर दिया गया है।'

इन डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

गौरतलब है कि एसजीपीजीआई में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को ध्यान में रखते हुए नेफ्रोलॉजी, कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। जहां डॉक्टर बनानी पोद्दार, डाक्टर अफजल अज़ीम, डाक्टर नारायन प्रसाद, डॉक्टर सुनील प्रधान, डाक्टर पालीवाल, डाक्टर ईश भाटिया, डाक्टर अमित केसरी द्वारा उनकी यथोचित जांच और उपचार शुरू किया गया है। प्रोफेसर आर के धीमन, निदेशक एवं प्रख्यात हेपेटालाजिस्ट एवं प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख चल रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था। हालांकि डॉक्टरों की टीम लगातार उनपर निगाह बनाए हुए है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story