×

Kalyan Singh Health Update: SGPGI में भर्ती कल्याण सिंह अब करने लगे हैं बात, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Kalyan Singh Health Update: अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब ठीक है।

Shashwat Mishra
Published on: 12 July 2021 5:48 PM GMT
Kalyan Singh Health Update
X

अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Kalyan Singh Health Update: राजधानी के रायबरेली रोड स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत ठीक है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि उनका तापमान, पल्स रेट, सांस की स्थिति व ब्लड प्रेशर सामान्य है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब ठीक है। वह अपने घरवालों व उनकी देखभाल में लगे हॉस्पिटल के स्टाफ से बातचीत भी कर रहे हैं। निदेशक आरके धीमन द्वारा रोजाना उनकी हालत व उनमें हो रहे सुधारों का जायजा लिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना देखने पहुंचे

सोमवार को कल्याण सिंह का हालचाल लेने केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Kumar Khanna) पहुंचे। दोनों मंत्री अलग-अलग समय पर अस्पताल पहुंचे थे। एसजीपीजीआई के अनुसार- स्मृति ईरानी व सुरेश खन्ना से पूर्व मुख्यमंत्री ने बातचीत भी की और अपना हाल बताया।

इन डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को ध्यान में रखते हुए नेफ्रोलॉजी, कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। जहां डॉक्टर बनानी पोद्दार, डाक्टर अफजल अज़ीम, डाक्टर नारायन प्रसाद, डॉक्टर सुनील प्रधान, डाक्टर पालीवाल, डाक्टर ईश भाटिया, डाक्टर अमित केसरी द्वारा उनकी यथोचित जांच और उपचार शुरू किया गया है। प्रोफेसर आर के धीमन, निदेशक एवं प्रख्यात हेपेटालाजिस्ट एवं प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख करेंगे।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story