Lucknow News : लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी में लगा वैक्सीनेशन कैम्प, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Lucknow News:लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी में वैक्सीन लगवाने लोग पहुंचे। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ायी।

Ashutosh Tripathi
Published on: 3 Aug 2021 3:12 PM IST
वैक्सीनेशन कैम्प में उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
X

वैक्सीनेशन कैम्प में उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां (फोटो - न्यूजट्रैक)

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंगलवार को वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 20 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।


बीबीडी कैंपस में वैक्सीन लगवाने वाले कर रहे इन्तजार (फोटो - न्यूजट्रैक)


मेगा वैक्सीनेशन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी को सबसे ज़्यादा 2000 डोज़ दी गयी थी, जिसके चलते सबसे ज़्यादा संख्या में लोग वहीं पहुंचे, वैक्सीन लगवाने की आपाधापी में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ायी। एंट्री गेट पर तैनात गार्ड लोगों को रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन लोग नहीं मानें। जिसके चलते दो बार वैक्सीनेशन प्रक्रिया रोकी गई ।

लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी में लगा वैक्सीनेशन कैम्प (फोटो - न्यूजट्रैक)


आईजीपी में कोविड प्रोटोकॉल का हुआ पालन


बीबीडी में लगी वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन (फोटो - न्यूजट्रैक)

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भी मेगा वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था, लेकिन यहां पुलिस प्रशासन ने बड़ी ही मुस्तैदी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया। वैक्सीनेशन के लिए आए हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठाया गया और नम्बर आने पर ही उन्हें वैक्सीन के लिए भेजा गया।

वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहे नर्स (फोटो - न्यूजट्रैक)

राजधानी लखनऊ के डॉ. एमके सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप में 75 हजार के टीकाकरण की तैयारी है। इसमें लगभग आठ हजार को , जबकि 67 हजार को कोविशील्ड की डोज़ रहेगी।

लोगों ने लगवाया वैक्सीनेशन कैम्प में फ्री में वैक्सीन (फोटो - न्यूजट्रैक)

डॉ. एमके सिंह ने बताया कि अभी रोजाना 15 से 20 हजार लोगों को वैक्सीन लग रही है। तीन अगस्त को मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 75 हजार के टीकाकरण की तैयारी है। इसमें लगभग आठ हजार को काेवैक्सिन, जबकि 67 हजार को कोविशील्ड लगेगी।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Shraddha
ABOUT THE AUTHOR

Shraddha

Next Story