×

Lucknow News: सिटी मोंटेसरी स्कूल की सफलता पर जगदीश गांधी ने दी बधाई, 40 बच्चों को मिले 99 फिसदी से अधिक अंक

सिटी मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। सफल बच्चों को संस्थापक जगदीश गांधी ने बधाई दी है

Krantiveer
Report KrantiveerPublished By Deepak Raj
Published on: 26 July 2021 1:06 PM GMT
Interacting with media person
X
मीडिया से रुबरू होते स्कूल के प्रबंधक

Lucknow News: सिटी मांटेसरी स्कूल संस्थापक जगदीश गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने इस साल रिजल्ट पर खुशी जताई। आई.एस.सी. के बोर्ड परिणाम में सी.एम.एस. के 40 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर नया इतिहास रचा है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 40 मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. कक्षा-12 के बोर्ड परिणाम में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


सर्वाधिक मार्क्स पाने वाले विद्यार्थी की तस्वीर


सी.एम.एस. के संस्थापक जगदीश गांधी ने बताया कि इस वर्ष के आई.एस.सी. कक्षा-12 के बोर्ड परिणाम में सी.एम.एस. के 126 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं जबकि 831 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त किया हैं। वहीं 1974 छात्रों अर्थात 72.12 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। आई.एस.सी. कक्षा-12 के बोर्ड परिणाम में सी.एम.एस. से कुल 2737 छात्रों ने हिस्सा लिया था।


मीडिया को रिजल्ट के बारे में बताते स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी

99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले 40 मेधावी छात्र हैं

आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परिणाम में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले 40 मेधावी छात्रों में अपुल रंजन, कुशाग्र शंकर सक्सेना, पार्थ द्विवेदी, रिशिका शुक्ला, शुभि कपूर, श्याम अग्रवाल, साद फुरकान, यासफीन सरहन, प्रभव खेड़ा, आदित्य चतुर्वेदी, अनिकेत कनौजिया, और सीएमएस हाई स्कूल आई.सी.एस.ई. वही सिटी मांटेसरी स्कूल के आई.सी.एस.ई. कक्षा-10 के बोर्ड परिणाम में सी.एम.एस. के पाँच छात्रों ने 99 प्रतिशत से लेकर 99.40 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अपने cms परचम लहराया है।

1078 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं

इसी प्रकार, आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परिणाम में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में प्रियंका अरोड़ा (99.40 प्रतिशत), आदित्य सिंह (99.20 प्रतिशत), शुभांषी श्रीवास्तव (99.20 प्रतिशत), अभिज्ञान गोपाल भरतरिया (99 प्रतिशत) एवं अनन्या अग्रवाल (99 प्रतिशत) प्रमुख हैं। आई.एस.सी. (कक्षा-10) के बोर्ड परिणाम में सी.एम.एस. से कुल 3416 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 2465 छात्रों अर्थात 72.16 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं तथापि 1078 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।


मीडिया को रिजल्ट के बारे में बताते स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी


कुल मिलाकर, सी.एम.एस. से कुल 6153 छात्रों ने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड मेरे हिस्सा लिया था। जिसमें से 4439 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। शेष छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंक अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार आई.एस.सी. और आई.सी.एस.ई. के बोर्ड परिणामों ने एक बार फिर दिखा दिया कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोन्टेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है।

इन बोर्ड परिणामों में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। डॉक्टर जगदीश गांधी ने विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय छात्र छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य को दिया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story