×

Lucknow News: IAS अक्षय त्रिपाठी LDA के नए वीसी, अभिषेक प्रकाश से चार्ज छिना, जानिए कौन हैं अक्षय त्रिपाठी

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अक्षय त्रिपाठी की स्थाई तैनाती कर दी गई है। अभी तक लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश एलडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Shashi kant gautam
Published on: 26 July 2021 4:36 AM GMT (Updated on: 26 July 2021 4:39 AM GMT)
Lucknow News: IAS अक्षय त्रिपाठी LDA के नए वीसी, अभिषेक प्रकाश से चार्ज छिना, जानिए कौन हैं अक्षय त्रिपाठी
X

Lucknow News: आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले के बाद योगी सरकार ने शनिवार देर रात 18 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर स्थाई तैनाती कर दी गई है। अभी तक लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश एलडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त 2014 बैच के आईएएस अफसर अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही जिन 18 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है उसमें तीन जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किये गए हैं। जबकि सहारनपुर मंडल में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम. को कमिश्नर बनाया गया है।

कौन हैं एलडीए के नए वीसी अक्षय त्रिपाठी?

2014 बैच के आईएएस अफसर अक्षय त्रिपाठी लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हैं। इसके पहले वे अयोध्या में सीडीओ, कानपुर में सीडीओ और नगर आयुक्त और जालौन में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। उनकी पहली तैनाती इटावा में 2015 में असिस्टेंट कलेक्टर और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। वे पहले आईएएस अफसर रहे जो कानपुर के नगर आयुक्त बने। इससे पहले वहां पीसीएस ही नगर आयुक्त हुआ करते थे। कानपुर में कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश

9 महीने अभिषेक प्रकाश के पास रहा चार्ज

बता दें लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश 23 अक्तूबर 2020 को एलडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज संभाला था। माना जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों के साथ कई दिनों से चल रहे मतभेद के बाद उनसे एलडीए का चार्ज वापस ले लिया गया।

डीएम अभिषेक प्रकाश को जानिए

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास अब तक लखनऊ डीएम के अलावा एलडीए वीसी का भी चार्ज था। वह बिहार के रहने वाले हैं और काफी समय से लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह डीएम हमीरपुर, स्पेशल सेक्रेटरी होम डिपार्टमेंट, मेरठ में एमडी वेस्टर्न इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, डायरेक्टर नेडा, स्पेशल सेक्रेटरी यूपी मेडिकल, हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर डिपार्टमेंट, डीएम अलीगढ़, डीएम बरेली, डीएम लखीमपुर खीरी, स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस समेत तमाम बड़ी जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं।

यहां देखें किसको मिली कहां तैनाती

IAS अक्षय त्रिपाठी (2014) नगर आयुक्त कानपुर को एलडीए वीसी बनाया गया.

IAS विजय किरण आनंद (2009) को DM गोरखपुर बनाया गया

IAS अरविंद सिंह (2015) CDO लखीमपुर को वीसी कानपुर विकास प्राधिकरण

IAS मधुसूदन नागराज हुगली (2015) CDO वाराणसी को VC मुरादाबाद विकास प्राधिकरण

IAS गौरंग राठी (2014) नगर आयुक्त वाराणसी को VC अलीगढ़ विकास प्राधिकरण

IAS सेल्वा कुमारी जे॰ (2006) DM मुज़फ़्फ़रनगर को DM अलीगढ़ बनाया गया

IAS चंद्र भूषण सिंह (2008) DM अलीगढ़ को DM मुज़फ़्फ़रनगर बनाया गया

IAS शिवशरंप्पा जीएन (2015) CDO देवरिया को नगर आयुक्त कानपुर

IAS आशीष कुमार (2015) VC गोरखपुर से VC सहारनपुर*

IAS प्रेम रंजन सिंह VC सहारनपुर को VC गोरखपुर

IAS अदुसुमिल्ली वी॰ राजामौली (2003) मंडलायुक्त सहारनपुर हटाये गये

केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे IAS डॉ लोकेश एम (2005) कमिश्नर सहारनपुर बनाये गए

IAS अदुसुमिल्ली वी॰ राजामौली (2003) को आयुक्त खाद्य रसद

IAS मनीष चौहान (2000) को आयुक्त खाद्य रसद से सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया

IAS अरविंद कुमार चौहान (2015) को VC प्रयागराज विकास प्राधिकरण

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story