×

Lucknow News: UP स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर हुए तबादले, डॉ मनोज अग्रवाल बने लखनऊ के नए CMO

Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर गुरुवार को तबादले किए गए हैं।

Shashwat Mishra
Published on: 15 July 2021 2:18 PM GMT (Updated on: 15 July 2021 2:49 PM GMT)
IAS Officers Transferred in UP
X
आईएएस अधिकारियों का तबादला ( प्रतीकात्मक तस्वीर: सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर गुरुवार को तबादले किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक स्तर के 51 अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर को संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक (लखनऊ) बनाया गया है। डॉ. मनोज अग्रवाल CMO लखनऊ बने हैं।

26 जिलों के CMO सहित 51 चिकित्सा अधिकारियों के हुए तबादले

जिन 26 जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें लखनऊ के अलावा उन्नाव, ललितपुर, हमीरपुर, चित्रकूट, बरेली, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, गाजीपुर, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, अयोध्या, कुशीनगर, बाराबंकी, बलरामपुर और अलीगढ़ शामिल है। तो, कई जिलों में वरिष्ठ परामर्शदाता की तैनाती की गई है। वहीं, कई अधिकरियों को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से अटैच कर दिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लगातार अलग-अलग विभागों में ट्रांसफर पोस्टिग हो रही है। इससे पहले शासन की तरफ शिक्षा विभाग में बड़े पैमान पर तबादला किया गया था। कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बदल दिए गए थे।

इन जिलों में बने नए CMO
• डॉ मनोज अग्रवाल - लखनऊ
• डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव - आगरा
• डॉ श्याम नारायण दुबे - मऊ
• डॉ तन्मय कक्कड़ - बलिया
• डॉ नानक शरण - प्रयागराज
• डॉ राजेंद्र सिंह - फतेहपुर
• डॉ कमल चंद्र राय - कौशांबी
• डॉ अजय राजा - अयोध्या
• डॉ हरगोविंद सिंह - गाजीपुर
• डॉ जीएसबी लक्ष्मी - जौनपुर
• डॉ संतोष कुमार चेक - भदोही
• डॉ इंद्र नारायण तिवारी - आजमगढ़
• डॉ सुरेश पटेरिया - कुशीनगर
• डॉ रामजी वर्मा - बाराबंकी
• डॉ शैलेंद्र भटनागर - लखीमपुर खीरी
• डॉ सुशील कुमार - बलरामपुर
• डॉ सत्यप्रकाश - उन्नाव
• डॉ गोविंद प्रसाद शुक्ला - ललितपुर
• डॉ अशोक कुमार रावत - हमीरपुर
• डॉ भूपेश द्विवेदी - चित्रकूट
• डॉ बलबीर सिंह - बरेली
• डॉ दिनेश कुमार - बागपत
• डॉ बी शंखधर - गाजियाबाद
• डॉ विनय कुमार सिंह - बुलंदशहर
• डॉ सुनील कुमार शर्मा - गौतम बुद्ध नगर
• डॉ प्रेमपाल सिंह - मैनपुरी
• डॉ आनंद उपाध्याय - अलीगढ़














Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story