×

Lucknow News: नगर आयुक्त ने कुकरैल बंधे का किया निरीक्षण, गन्दगी देख लगाया 25 हजार का जुर्माना

Lucknow News: कुकरैल बंधा बैरल नम्बर-4 के नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा की इस क्षेत्र में सफाई कार्य देख रही मेसर्स लॉयन सिक्योरिटी सर्विसेज पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाए।

Rahul Singh
Written By Rahul SinghPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 23 July 2021 7:50 AM GMT
Municipal Commissioner inspecting Kukrail Bandh
X

कुकरैल बंधे का निरीक्षण करते नगर आयुक्त pic(social media)

Lucknow News: लखनऊ(Lucknow) कें नगर आयुक्त(Municipal Commissioner) सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण(checking) करने निकले तो चारों ओर उन्हे गंदगी ही गंदगी मिली। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने जोन-3 और जोन-7 क्षेत्र अंतर्गत कुकरैल बंधा का निरीक्षण किया तो वहां दोनों किनारों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

गंदगी को देखते हुए क्षेत्र में सफाई कार्य देख रही मेसर्स लॉयन सिक्योरिटी सर्विसेज पर 25 हजार(25 Thausands) का जुर्माना(Penalty ) लगा दिया। और निर्देश दिया कि तत्काल कुकरैल बंधे के किनारे से अवैध अतिक्रमणों को हटवाया जाए और सफाई व्यवस्था(cleaning system) कराई जाए

लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी(Ajay Dwivedi) ने जोन-3(Zone 3) और जोन-7 (Zone 7) क्षेत्र अंतर्गत कुकरैल बंधा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुकरैल बंधा के दोनों तरफ अधिकांश स्थलों पर अवैध अतिक्रमण के कारण जगह-जगह गन्दगी फैली हुई पायी गयी। इस सम्बन्ध नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी, जोन-3 और 7 को निर्देश दिया की वह तत्काल कुकरैल बंधे के किनारे से अवैध अतिक्रमणों को हटवाया जाए।

और निर्देश दिया कि वहां सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी जोन-3, 7 को निर्देश दिया की वह अधीक्षक उद्यान से समन्वय कर पर्यावरण संरक्षण के दृृष्टिगत सम्पूर्ण कुकरैल बंधे के किनारे वृक्षारोपण कराया जाना सुनिश्चित करें।


सफाई के दिए आदेश pic(social media)

वहीं अतिरिक्त कुकरैल बंधा बैरल नम्बर-4 के नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा की इस क्षेत्र में सफाई कार्य देख रही मेसर्स लॉयन सिक्योरिटी सर्विसेज पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी(city ​​health officer) को निर्देशित किया गया।

अब लगता है कि कुकरैल बंधे के दोनों ओर न सिर्फ गंदगी साफ होगी बल्कि कुकरैल बंधे(kukrail tied) खूबसूरत भी बनाया जाएगा। खबरों के मुताबिक झाड़ियों की सफाई के साथ दोनों किनारों पर खूबसूत पेड़-पौधे भी रोपित किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story