TRENDING TAGS :
Sawan Somvar 2021: सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किए महादेव के दर्शन
सावन का महीना शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर आज सावन के पहले सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें देखी गई।
सावन का पहला सोमवार, मनकामेश्वर मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक
Sawan Somvar 2021: सावन का महीना शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर आज सावन के पहले सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें देखी गई। सावन के पहले सोमवार पर महादेव के भक्तों ने मनकामेश्वर मंदिर में हर हर महादेव के खूब जयकारे लगाये। मंदिर परिसर के बाहर महादेव के दर्शन के लिए एक किलोमीटर लम्बी लाइन लग गई।
आपको बता दें कि सावन के पावन महीने की शुरुआत 25 जुलाई से हो गई है। 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा।
महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़
हालांकि, कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियाँ उड़ायी गई।
श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें
बड़ी संख्या में भक्तगण बिना मास्क के दर्शन करने आए थे।
महादेव के दर्शन के लिए एक किलोमीटर लम्बी लाइन
दर्शन करने के लिए लगी लाइन में भी सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं किया गया था।
श्रद्धालुओं ने इस मौके पर सेल्फी भी ली
शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ महादेव के दर्शन किए।
भक्तों ने मनकामेश्वर मंदिर में हर हर महादेव के खूब जयकारे लगाये
भक्तों के हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, फूल धतूरा, नारियल, दूध, दही, फूल, आदि से बाबा बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन करके महादेव शिव का आशीर्वाद लिया ।
सावन का महीना भगवान महादेव को समर्पित होता है
सावन का महीना भगवान महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में विधि-विधान से महादेव की पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान शंकर का दिन सोमवार होता है।