×

Akhilesh Yadav PC Today: आरएस कुशवाहा, कादिर राणा सपा में शामिल, हरि किशोर तिवारी ने भी की साइकिल की सवारी

Lucknow : समाजवादी पार्टी में आज कई बड़े नेता शामिल हुए। सपा में नेताओं की जॉइनिंग के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने हर किसी को छला है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 17 Oct 2021 9:44 AM GMT
Akhilesh Yadav PC Today: आरएस कुशवाहा, कादिर राणा सपा में शामिल, हरि किशोर तिवारी ने भी की साइकिल की सवारी
X

Akhilesh Yadav Press Conference Today: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर समाजवादी पार्टी में आज कई बड़े नेता शामिल हुए। जिसमें मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा (Qadir Rana), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा (RS Kushwaha) और कर्मचारी नेता हरि किशोर तिवारी (Hari Kishore Tiwari Kaun Hain) का नाम शामिल है।

प्रदेश कार्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में इन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि इन नेताओं के सपा में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगी और 2022 के चुनाव में बीजेपी को परास्त करेंगे।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला (Akhilesh Yadav Ka BJP Per Hamla)


सपा में नेताओं की जॉइनिंग के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने हर किसी को छला है। महंगाई से जनता बेहाल है, त्योहारों में बिजली नहीं मिल पा रही है, युवा बेरोजगार घूम रहा है, सुबह के चाय के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक सब कुछ महंगा हो गया है। ऐसे में आम आदमी करे तो क्या करे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर आज तक मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा पाए। उनके द्वारा बनाए गए लोहिया संस्थान में मेडिकल कॉलेज चल रहा है। सपा सुप्रीमो ने कहा जो लोग अपने नेता के नाम पर का कार्य नहीं कर पाए वह जनता के लिए क्या करेंगे। 2022 में जनता अब इन्हें सबक सिखाएगी और उखाड़ कर फेंक देगी।


घोषणा पत्र में कर्मचारियों का रखेंगे ध्यान

वहीं कर्मचारी नेता हरि किशोर तिवारी के सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वह अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है सरकार कहती है करोड़ो नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा की जो नौकरियां दी हैं उसकी लिस्ट उपलब्ध कराएं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के शामिल होने के बाद अखिलेश ने राज्य कर्मचारियों को रिझाने के लिए उनके मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही है।


भुखमरी को लेकर भी अखिलेश ने साधा निशाना (akhilesh yadav press conference today)

अखिलेश यादव ने सबसे ज्यादा भुखमरी, कुपोषित बच्चों को लेकर भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा कमजोर बच्चे हमारे देश में हैं। सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास, क्या यही विकास हो रहा है। उन्होंने कहा यूपी का चुनाव देश की दिशा तय करेगा और 2022 के बाद 2024 में इनका भी सफाया हो जायेगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story