BJP Lok Sankalp Patra : अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का लोक संकल्प पत्र

BJP Lok Sankalp Patra : अमित शाह सुबह भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ पहुंचेगें, जहां वह भाजपा लोक संकल्प पत्र जारी करेंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 6 Feb 2022 3:37 AM GMT
BJP Lok Sankalp Patra : अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का लोक संकल्प पत्र
X

BJP Lok Sankalp Patra amit shah (Social Media)

BJP Lok Sankalp Patra: भारतीय जनता पार्टी (Bjp) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह (Former National President and Home Minister Amit Shah) आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रवास पर रहेंगे। अमित शाह सुबह भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय,लखनऊ पहुंचेगें, जहां सुबह भाजपा लोक संकल्प पत्र जारी करेंगे।

अमित शाह का प्रोग्राम

अमित शाह दोपहर पृथ्वीराज डिग्री कालेज, बागपत में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर रमा बाई डिग्री कालेज मैदान, गजरौला, अमरोहा में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ (Cm yogi adityanath) , प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (State election in-charge Dharmendra Pradhan), सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Co-in-Charge Anurag Thakur) , प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya), डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए गत 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे गए थे। यूपी नम्बर एक 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही मिस्डकाल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे।

भाजपा का दावा है कि हमने 2017 में जारी किए गए संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को चरितार्थ किया था। हमने जो कहा है वह किया है। इस बार 'सोच ईमानदार, काम असरदार' यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार की थीम पर फिर से जनता के बीच अपने असरदार काम को लेकर दोबारा आए हैं। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में बनाई गई संकल्प पत्र समिति ने प्रदेश भर से विभिन्न माध्यमों से आए सुझावों को एकत्र कर जन हितैषी आकांक्षाओं का संकलन किया गया है। जिसका अनावरण गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना है।

राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। सिंह सुबह श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण सुमेरपुर, हमीरपुर में श्री श्री 1008 रोटी राम महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात सुबह सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर स्वामी ब्रम्हानन्द डिग्री कॉलेज, राठ, हमीरपुर में स्वामी ब्रम्हानन्द जी की समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के पश्चात सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे।सिंह दोपहर श्री सती माता स्थल कबरई, महोबा में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story