×

Aparna Yadav: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव, जानें कैसे आई राजनीति में

Aparna Yadav: मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बेहद कम समय में अपना नाम कमाया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 19 Jan 2022 5:31 AM GMT
Aparna Yadav
X

अपर्णा यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Aparna Yadav: सियासी परिवारों में वैसे तो कई बहुओं का राजनीति में पदार्पण होता रहा है लेकिन मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बेहद कम समय में अपना नाम कमाया है। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अर्पणा यादव लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल में पढ़ी हैं। यहीं पर उनका परिचय प्रतीक से हुआ। सामाजिक सेवा के साथ बेहतरीन गायिकी और नृत्य कला में पारंगत अर्पणा यादव पहली बार चर्चा में तब आई जब उन्होंने 2014 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की सराहना की।

मुलायम परिवार में मतभेद के बीच 2016 में आई चर्चा में

इस बीच जब 2016 में मुलायम परिवार में मतभेद पैदा हुए तो उन्होंने चाचा शिवपाल सिंह यादव का साथ दिया। लेकिन 2017 के अखिलेश यादव ने उन्हे पहाडी वोटों को देखते हुए लखनऊ की कैट विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार दिया। कहा गया कि परिवार की कलह के चलते अर्पणा को हार का सामना करना पडा।

सोशल मीडिया पर घूमर नृत्य का वीडियो हो चुका है वायरल

इसके बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गायों के प्रति प्रेम भाव की जमकर तारीफ की। तब मीडियाकर्मियों ने अपर्णा से पूछा था कि वह अपर्णा बिष्ट हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय कुमार बिष्ट है।

इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि वह भी बिष्ट हैं। हम भी बिष्ट हैं। दोनों भाई-बहन जैसे हैं। इसके बाद अयोध्या मामले में भी उन्होंने भाजपा की कार्यशैली को सराहा। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख की आर्थिक सहायता भी की। इस बीच फिल्म पद्मावती के एक गीत पर किए गए उनका घूमर गीत सोशलमीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है।

लखनऊ की कैंट सीट पर है सशक्त दावेदारी

अब उम्मीद है कि अर्पणा यादव को लखनऊ कैंट सेभाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। यह सीट भाजपा का गढ रहा है। यहां से सुरेश तिवारी तीन बार 1996 2002 2007 और इसके बाद 2019 के उपचुनाव में विधायक बन चुके हैं। इस सीट पर भाजपा के कई दिग्गजों की निगाह लगी है। इसमें सुरेश तिवारी के साथ ही डा दिनेशशर्मा महेन्द्र सिंह तथा मेयर संयुक्ता भाटिया के बेटे प्रशांत भाटिया का नाम काफी आगे चल रहा है।

Aparna Yadav, kaun hain aparna yadav, up politics, Mulayam Singh, City Montessori School , Sadhna Gupta , Prateek Yadav, akhilesh yadav, aparna yadav husband, prateek yadav wife, Aparna Yadav bjp

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story