×

Basant Panchami 2022: KGMU में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी, देखें तस्वीर

Basant Panchami 2022 : छात्राओं (Students celebrate basant panchami) ने शनिवार रात भर जागकर फूलों की रंगोली बनाई, सुबह प्रांगण में सबसे पहले सरस्वती पूजा हुई।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Ragini Sinha
Published on: 5 Feb 2022 10:10 AM GMT
Basant Panchami 2022: KGMU में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी, देखें तस्वीर
X

Basant panchami 2022 : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया (Basant Panchami celebrated in KGMU)।


केजीएमयू टेनिस लॉन (KGMU Tennis Lawn) को बसंत पंचमी (Basant Panchami) के अवसर पर फूलों से सजाया गया। लॉन के कई खूबियाँ रंगोली बनाई गयी।


छात्राओं (Students celebrate basant panchami) ने शनिवार रात भर जागकर फूलों की रंगोली बनाई, सुबह प्रांगण में सबसे पहले सरस्वती पूजा हुई।


जिसमें छात्र और छात्राओं ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किये।


सरस्वती पूजन (Saraswati Puja) के बाद यज्ञ, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।


जिसमें चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सक, शिक्षक, एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं समेत तमाम विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।


खूब चला सेल्फ़ी का दौर

सरस्वती माँ की पूजा के बाद छात्र और छात्राओं ने जमकर सेल्फ़ी खींची। लॉन में कई सेल्फ़ी पोईंट बनाये गाए थे। कई छात्रों ने तो फूलों की होली भी खेली और खूब मस्ती की।

बसंत पंचमी के दिन ना करें ये काम

  • इस दिन काले और लाल रंग के वस्त्र बिल्कुल ना धारण करें।
  • बसंत पंचमी के दिन पीले, सफेद या धानी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए
  • यह प्रकृति का त्योहार है और हरियाली का उत्सव इस दिन फसल काटने के काम को टाल देना चाहिए।
  • साथ ही घर में भी किसी भी पेड़ की छंटाई भी नहीं करनी चाहिए ।
  • इस दिन किसी को भी अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन सरस्वती जुबान पर होती हैं।
  • इस दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं खाना चाहिए।पहले सरस्वती वंदना करें और मां सरस्वती को भोग लगाएं।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story