×

Bhojpuri Film Award Ceremony: 'लाल लाल ओठवा से रस चुवे ला' पर थिरके कलाकार, निरहुआ समेत दर्जनों भोजपुरी एक्टर सम्मानित

Bhojpuri Film Award Ceremony: राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी (SNA) में भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (bhojpuri film award ceremony) संपन्न हुआ। जिसमें दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' समेत भोजपुरी फिल्म की चर्चित हस्तियां मौजूद थीं।

Shashwat Mishra
Published on: 22 Nov 2021 5:32 PM GMT
Bhojpuri Film Award Ceremony: Dozens of Bhojpuri actors including Nirahua, danced on Lal Lal Othva Se Ras Chuve La
X

लखनऊ: भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह

Lucknow News: सोमवार को राजधानी लखनऊ (capital Lucknow) के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी (SNA) में भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (bhojpuri film award ceremony) संपन्न हुआ। जिसमें भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'(Actor Dinesh Lal Yadav 'Nirhua'), रितेश पांडे, अरविंद अकेला, दीपक दिलदार, राकेश मिश्रा, प्रवेश लाल यादव, प्रिंस सिंह राजपूत, मनोज टाइगर व अभिनेत्रियों में पाखी हेगड़े, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह यामिनी सिंह, शुभी शर्मा, सृष्टि उत्तराखंडी, श्रुति राव और रूपा मिश्रा को सम्मानित किया गया।

बता दें कि, केआरसी मीडिया कारपोरेशन द्वारा भोजपुरी फिल्म महोत्सव एवं सम्मान समारोह-2021 कराया गया। इसका सह-प्रायोजक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फिल्म विकास के लिए बनाई गई संस्था फिल्म बंधु भी सम्मिलित रही।


अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav 'Nirhua') रहे मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गीतकार और संगीतकार व बिहार के विधायक विनय बिहारी (Music composer and Bihar MLA Vinay Bihari) ने अपने कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव (bhojpuri movie super star dinesh lal yadav) एवं गीतकार से विधायक बने विनय बिहारी एवं भोजपुरी फिल्मी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (actress amrapali dubey) के साथ भोजपुरी के बहुत से कलाकार उपस्थित रहे।


दीप प्रज्वलन के बाद गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम का आरंभ हुआ। इसमें भोजपुरी के कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जलवा बिखेरा। जिसमें मुख्य रूप से दिवाकर द्विवेदी, अरुण राज, सृष्टि उत्तराखंडी, अजय, अनुषा यादव, गणेश गुप्ता, इंदु भंडारी, कमलेंद्र, डॉली गुप्ता, और राज डांस ग्रुप ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।



सरकार के सहयोग से मिलेगी नई ऊंचाई

बात करें प्रायोजक के बारे में तो 'फिल्म बंधु' अभी तक हिंदी से लेकर भोजपुरी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बनी फिल्मों पर सब्सिडी देती हुई चली आ रही है। यह पहली बार है कि फिल्म बंधु 'भोजपुरी फिल्म महोत्सव एवं सम्मान समारोह' में सह-प्रायोजक के रूप में सम्मिलित हुई है। इस कार्यक्रम के संयोजक शशि नाथ दुबे ने कहा कि "सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में फिल्मों के निर्माण से जुड़े कलाकार एवं टेक्नीशियन के विकास में एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी।" कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना यूरेका डांस ग्रुप द्वारा खुशी और साथियों के साथ हुआ। अरुण राज और सृष्टि उत्तराखंडी द्वारा भोजपुरी गाने पर डांस प्रस्तुति दी गई है। हास्य कलाकार सी पी भट्ट ने भी हास्य प्रस्तुति दी।


निर्माता-निर्देशक, कलाकार, तकनीशियन को किया गया सम्मानित

अजय और अनुषा ने 'लाल लाल ओठवा से रस चुवे ला', 'गोरिया चांद की ओजेरिया नियर गोर बाड़ू हो' जैसे प्रसिद्ध भोजपुरी गानों पर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा में अपना अहम योगदान देने वाले निर्माता-निर्देशक, कलाकार, तकनीशियन को सम्मानित किया गया। जिससे वह भोजपुरी सिनेमा को और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे और भोजपुरी सिनेमा का समुचित विकास होगा।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story