×

Cervical Cancer Awareness : एकजुट महिलाएं 2030 तक हरा देंगी कैंसर को, डरना नहीं लड़ना है

Cervical Cancer Awareness : नवयुग कन्या महाविद्यालय डिग्री कॉलेज के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 17 Nov 2021 3:40 PM GMT
नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
X

नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

Cervical Cancer Awareness : संस्कृति साहित्य और सामाजिक जागरूकता हेतु समर्पित मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट (Maa Vindhyavasini Trust) द्वारा नवयुग कन्या महाविद्यालय डिग्री कॉलेज (Navyug Girls College Degree College) के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम (Cervical Cancer Awareness Program) का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं व अन्य सदस्यों के साथ क्वीन मेरी अस्पताल में कार्यरत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ निशा सिंह (Dr. Nisha Singh) के साथ एक परिचर्चा हुई जिसमें सभी को कैंसर के लिए जागरूक किया गया।

डॉ निशा सिंह (Dr. Nisha Singh) ने बताया कि किस तरह से हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति स्वयं समर्पित होते हुए, अन्य सदस्यों को भी इसकी जानकारी प्रदान करनी चाहिए। कैंसर को हराने का हथियार जानकारी और बचाव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडाक्स हॉस्पिटल (Madax Hospital) जानकीपुरम की वरिष्ठ सदस्या डॉ पल्लवी चौबे (Dr. Pallavi Choubey) ने की।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की छात्रा संगीता यादव के द्वारा मां वीणा वादिनी की वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मंजुला उपाध्याय ने संस्था और सभी सहयोगी मंडल का आभार व्यक्त करते हुए आवश्यक ज्ञान वर्धन हेतु डॉक्टर निशा सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित कीं।

एकजुट महिलाएं 2030 तक हरा देंगी कैंसर को

संयोजिका साधना मिश्रा विंध्य ने अवगत कराया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। हमें कैंसर से डरने की नहीं बल्कि डट कर मुकाबला करने की जरूरत है अगर हम महिला एक साथ जुट हो गए तो अवश्य ही हम डब्ल्यूएचओ द्वारा लिए गए संकल्प को पूर्ण कर पाएंगे। 2030 तक कैंसर जैसी बीमारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे, कार्यक्रम में उपस्थित एक कैंसर को हरा चुके मरीज रामकेश जी उपस्थित थे, जिनका सम्मान संस्था की सहयोगिका रजनी शुक्ला द्वारा सम्मान पत्र उपहार स्वरूप कुछ धनराशि देकर किया गया।

मुख्य अतिथि के स्वागत गान के लिए लखनऊ की लोक गायिका विनीता त्रिपाठी, साधना मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहीं, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करते हुए लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गईं।

नवीन परिवेश नवीन पहल के अंतर्गत निरंतर मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना और कैंसर को हराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सुंदर समापन हुआ।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story