×

CM Yogi का विपक्ष पर वार, पिछली सरकार में मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सो कर उठता था

CM Yogi Adityanath News: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के कालखंड में उत्तर प्रदेश देश-दुनिया में बदनाम हुआ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 Oct 2021 3:27 PM GMT
Yogi Adityanath
X

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो-न्यूजट्रैक)

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (mukhyamantri yogi adityanath) ने विपक्षी दलों पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालात चिंताजनक थे। पेशेवर गुंडों की अराजकता के भय से बेटियां स्कूल-कालेज नहीं जा पाती थी। यदि आज किसी ने ऐसी जुर्रत की तो उसके लिए संकट खड़ा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा (cm yogi target sp bsp and congress) कि 2017 से पहले की सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों के लिए अपना परिवार, खानदान और जाति ही सब कुछ था। समाज से कोई लेना-देना नहीं था। प्रदेश का मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे तक सोकर उठता था। ऐसा व्यक्ति जिसे समाज की कोई व्यावहारिक जानकारी नहीं है, वह जनता के बारे में भला क्या सोचेगा।

योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath statement) ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के कालखंड (cm yogi statement on sp bsp congress) में उत्तर प्रदेश देश-दुनिया में बदनाम हुआ। आये दिन दंगे होते थे, अराजकता का वातावरण था। उद्यमी निवेश नहीं करना चाहते थे । भाजपा सरकार (up me bjp sarkar) ने इस धारणा को बदला है। साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सभी पर्व व त्योहार शांति के साथ मनाए जा रहे हैं। दंगाइयों को भी अच्छी तरह से भान हो चुका है कि किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो भरपाई करने में सात पीढ़ियां बीत जाएंगी। आज उत्तर प्रदेश आर्थिक ताकत के रूप में उभरा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 17 वें पायदान से दूसरे स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख दलों को शासन करने का अवसर मिला। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया। सपा और बसपा को भी 3-3 और 4-4 बार शासन का अवसर मिला। 2014 से पहले देश और 2017 से पहले की प्रदेश की तस्वीर किसी से छिपी नहीं है। इन सरकारों की कार्य शैली का विश्लेषण कर समाज को बताना होगा कि देश और प्रदेश में क्यों आज भाजपा सरकार आवश्यक है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा (cm yogi attack congress party) कि 2014 से पहले देश में असंतोष का वातावरण था। कांग्रेस के शासन में रोज-रोज घोटाले (congress sarkar me ghotala) सामने आते थे। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। युवाओं के समक्ष पहचान का संकट था। कोई महामारी आती थी तो दवा व उपचार की व्यवस्था नहीं थी। वहीं सदी की सबसे बड़ी कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दुख में भागीदार रहे और लगातार जनता से संवाद करते रहे। यूपी कोरोना से निपटने का सबसे बेहतरीन माडल बना। भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन और जीविका बचाई। गरीबों को हर सुविधा दी। आज हम लगभग 13 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन कर चुके हैं। यह सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। 'हिन्दुओं के पर्व पर पहले होते थे दंगे'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व व त्योहार पहले कमाई का जरिया बनते थे। लेकिन उसी समय दंगे होते थे, दंगाइयों को सत्ताधारी दल के लोग प्रश्रय देते थे। व्यापारी को न्याय नहीं मिलता था, उनके मुकदमे दर्ज नही होते थे, उल्टे केस जरूर दर्ज हो जाता था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो परिवर्तन आया है। निवेश, रोजगार और हर व्यापारी को सुरक्षा दी जा रही है। समाज के हर तबके को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सुरक्षा का वातावरण सपा, बसपा, कांग्रेस और ओवैसी दे पाएंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने शासन में प्रदेश को दंगे की आग में झोंक कर सामाजिक ताना बाना छिन्न-भिन्न करने वालों के सुर चुनाव करीब आते ही बदलने लगे हैं। इनसे सतर्क रहना होगा क्यों कि अब यह लोग नये-नये नारे के साथ आएंगे। समाज को तोड़ेंगे, अराजकता का माहौल पैदा करेंगे और फिर वही दंगे अराजकता फैलाएंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story