×

UP Election 2022: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने "महा महंगाई भाजपा लाई" पुस्तक का विमोचन करते हुए BJP पर साधा निशाना

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आज कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में महा महंगाई भाजपा लाइ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

Bishwajeet Kumar
Published on: 31 Jan 2022 9:59 AM GMT
UP Election 2022: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने महा महंगाई भाजपा लाई पुस्तक का विमोचन करते हुए BJP पर साधा निशाना
X

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) शुरू होने में अब 2 सप्ताह से भी कम का वक्त रह गया है। ऐसे में प्रदेश में सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का तीखा दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपना अपना सियासी समीकरण साधने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इन्हीं सबके बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने आज लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की एक पुस्तक "महा महंगाई भाजपा लाई" का विमोचन किया।

अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ( CM Yogi Adityanath) और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) जमकर निशाना साधा। देश का वित्तीय बजट (Budget-2022) पेश होने के एक दिन पहले और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणदीप सुरजेवाला ने महंगाई और बेरोजगारी (inflation and unemployment) के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सरकार पर कई सारे आरोप लगाए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा "चुनाव में शमशान-कब्रिस्तान, तमंचे, दो लड़के फिर दूसरे के लिए गाली-गलौज, हर बार की तरह फिर विभाजन की कोशिश। यह सभी चीजें उत्तर प्रदेश के चुनाव में चल रही हैं। सिवाय उनके जिनका देश और उत्तर प्रदेश के असल जिंदगी पर असर पड़ता है।"

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

महंगाई और बेरोजगारी ((inflation and unemployment))

कांग्रेस महासचिव संजीव सुरजेवाला ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "महंगाई और बेरोजगारी को आप चाहे तमंचे से मारिए या इत्र छिड़ककर मारिए। इन्हें श्मशान में जलाइए या कब्रिस्तान में दबाइए पर भगवान के लिए इस समस्या का हल निकालिए।" सुरजेवाला ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता से अपील की थी भाजपा को हटाइए और महंगाई से निजात पाइए।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

सुरजेवाला ने आगे कहा कि आज के दौर में जब लोगों के जुबान पर तभी यह शब्द आता है कि योगी सरकार मोदी सरकार 2 लोगों को अपना खाली पड़ा पॉकेट नजर आता है। आज के दौर में सिलेंडर का दाम ₹1000 के पार है। खाने का तेल ₹200 पार है तो दाल 150 रुपए पा रहा है। पेट्रोल का दाम भी ₹100 के पार है। आज के दिन राशन के दाम में भी कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। सुरजेवाला ने कहा यह मोदी योगी की सरकार जिस जनता के जिस नमक की सौगंध खाकर सत्ता में आई थी उस नमक को की कीमत भी इस सरकार ने दोगुनी कर दी है।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बीजेपी की संपत्ति (BJP's property)

रणदीप सुरजेवाला ने अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पार्टी के संपत्ति को लेकर घेरा सुरजेवाला ने कहा 7 सालों के अंदर भारतीय जनता पार्टी की कुल संपत्ति 780 करोड़ से बढ़कर आज 4850 करोड़ हो गई है। सुरजेवाला ने कहा इसके अलावा हम दो और हमारे दो की संपत्ति हर रोज 1000 करोड़ बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब काटकर भारतीय जनता पार्टी की संपत्ति बढ़ाई जा रही है। आज लोगों की आय कम हो रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी किया आय हर रोज बढ़ती जा रही है।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

रेलवे टिकट (railway ticket)

रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी की संपत्ति के बाद रेल किरायों को लेकर सरकार को खूब घेरा उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के टाइम में रेल का किराया 32 पैसे प्रति किलोमीटर था मगर मोदी जी की सरकार ने इसे बढ़ाकर एक रुपए 10 पैसे तक कर दिया है। मोदी योगी के सरकार ने प्लेटफॉर्म टिकट को 2 से बढ़ाकर आज 50 रुपये तक कर दिया है। आज कुछ कारणों से इन्होंने उसे घटा दिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story