×

Corona Vaccination In UP: उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ एक लाख से अधिक कोविड वैक्सीनेशन, स्थापित हुआ एक नया बेंचमार्क

उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ एक लाख से अधिक लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हो चुका है। विगत 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 45 लोग तथा अब तक 16,86,128 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 28 Aug 2021 3:19 PM GMT
UP Corona Vaccination
X

कोविड वैक्सीनेशन: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

Corona Vaccination: उत्तर प्रदेश में विगत 24 घंटे में 45 लोग तथा अब तक 16,86,128 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 299 एक्टिव मामले हैं तथा 215 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,74,754 घरों के 17,24,50,302 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। इस बात की जानकारी आज यहां अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,17,109 सैम्पल की जांच की गयी है।

विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,19,919 सैम्पल भेजे गये। प्रदेश में अब तक कुल 7,17,38,692 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 नये मामले आये हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद:फोटो- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का नया कीर्तिमान- अमित मोहन प्रसाद

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल कोविड वैक्सीनेशन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कल 30,00,680 वैक्सीन की डोज लगायी गई है जो देश में सर्वाधिक है। पहली डोज 5,89,18,523 तथा दूसरी डोज 1,09,19,684 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 करोड़ एक लाख से अधिक कोविड वैक्सीनेशन कर एक नया बैंचमार्क स्थापित किया है।

अन्य प्रदेशों में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा- अमित मोहन प्रसाद

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन, पीकू/नीकू बेड, स्वास्थ्य से संबंधित नये उपकरण तथा ऑक्सीजन प्लांट आदि को देखा जा रहा है तथा मॉक ड्रिल भी की गयी है। उन्होंने कहा है कि अन्य प्रदेशों में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनें तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story