×

Mega Drive of Vaccination : प्रदेश में आज 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

यूपी में आज पूरे प्रदेश में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है...

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 27 Aug 2021 9:23 AM IST (Updated on: 27 Aug 2021 9:43 AM IST)
Corona vaccination campaign in up
X

यूपी में आज 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य (social media)

लखनऊ: शुक्रवार को पूरे प्रदेश में एक बार फिर वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश में आज 30 लाख लोगों का वैक्सीन होगा। आज सिर्फ लखनऊ में ही 84 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लखनऊ में 336 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, 65 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं, जहां बिना स्लॉट बुक किए भी वैक्सीन लगाई जाएगी। आपको बता दें कि अगस्त में अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ दी जा चुकी हैं।

टीकाकरण में पहले स्थान पर यूपी

पूरे देश में उत्तर प्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है, जिसने सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई हैं। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सिनेशन हो गया है। वहीं, सिर्फ अगस्त महीने में अबतक 1 करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज़ उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश सरकार तीसरी लहर के मद्देनजर पूरी तरह से मुस्तैद है।

लखनऊ के इन केंद्रों पर बिना स्लॉट बुक कराए लगेगी वैक्सीन

राजधानी में 65 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं, जहां बिना स्लॉट बुक कराए वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें शहर के लगभग सभी गुरुद्वारों, हाईकोर्ट, एलडीए, सूचना निदेशालय, नगर निगम स्ट्रीट वेंडर बूथ, आरएसएस माधव भवन, कैंट बोर्ड जनरल हॉस्पिटल, आदिल नगर स्थित सोहन लोधी मार्केट, गोमतीनगर के न्यू बाल भारतीय स्कूल, नादान महल रोड स्थित सिद्धनाथ मंदिर, गढ़ी कनौरा के सेंट्रल पब्लिक स्कूल, इंदिरानगर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, शिव सिटी, पेपर मिल कॉलोनी के योगा सेंटर, ठाकुरगंज के बाबा बालकदास, स्मृति उपवन के निकट अभिलास गेस्ट हाउस, उदयगंज के न्यू होम पब्लिक स्कूल, आलमबाग के चन्दर नगर गुरुद्वारा समेत अन्य स्थानों पर टीकाकरण होगा।

336 बूथ बनाए गए

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेगा शिविर में लोग बिना स्लॉट लिए भी टीका लगवा सकते हैं। कुल 336 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 250 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। एक दिन में 83800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story