×

Dengue का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा, अक्टूबर माह में मिले 600 से ज़्यादा नये मरीज

Dengue Case: अस्पतालों की ओपीडी में भी रोज़ाना तेज़ बुखार के मरीज़ पहुंच रहे हैं। जिनकी जांच होने पर उनमें डेंगू की पुष्टि होती है। सोमवार को भी 34 नये डेंगू रोगियों की पुष्टि हुई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Nov 2021 4:39 PM GMT
UP में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, ब्रज क्षेत्र में 17 की गई जान, फिरोजाबाद में अब तक 182 की मौत
X

डेंगू (प्रतीकात्मक फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

Dengue case: राजधानी लखनऊमें डेंगू (Dengue) के मरीज़ों का मिलना बदस्तूर जारी है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम की तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू नियंत्रण में आता नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक- अक्टूबर महीने में ही 600 से ज़्यादा नये डेंगू मरीज़ मिले हैं। वहीं, लखनऊ के सरकारी व निजी अस्पतालों में डेंगू मरीज़ का भर्ती होना आम बात हो गई है। अस्पतालों की ओपीडी में भी रोज़ाना तेज़ बुखार के मरीज़ पहुंच रहे हैं। जिनकी जांच होने पर उनमें डेंगू की पुष्टि होती है। सोमवार को भी 34 नये डेंगू रोगियों की पुष्टि हुई है।

अक्टूबर महीने में मिले 600 से ज़्यादा डेंगू मरीज़

• 01 अक्टूबर (शुक्रवार) - 19

• 02 अक्टूबर (शनिवार) - 15

• 03 अक्टूबर (रविवार) - 07

• 04 अक्टूबर (सोमवार) - 09

• 05 अक्टूबर (मंगलवार) - 07

• 06 अक्टूबर (बुधवार) - 20

• 07 अक्टूबर (गुरुवार) - 12

• 08 अक्टूबर (शुक्रवार) - 16

• 09 अक्टूबर (शनिवार) - 22

• 10 अक्टूबर (रविवार) - ज्ञात नहीं

• 11 अक्टूबर (सोमवार) - 08

• 12 अक्टूबर (मंगलवार) - 24

• 13 अक्टूबर (बुधवार) - 25

• 14 अक्टूबर (गुरुवार) - 27

• 15 अक्टूबर (शुक्रवार) - ज्ञात नहीं

• 16 अक्टूबर (शनिवार) - 18

• 17 अक्टूबर (रविवार) - ज्ञात नहीं

• 18 अक्टूबर (सोमवार) - 27

• 19 अक्टूबर (मंगलवार) - 26

• 20 अक्टूबर (बुधवार) - 28

• 21 अक्टूबर (गुरुवार) - 29

• 22 अक्टूबर (शुक्रवार) - 32

• 23 अक्टूबर (शनिवार) - 31

• 24 अक्टूबर (रविवार) - 24

• 25 अक्टूबर (सोमवार) - 16

• 26 अक्टूबर (मंगलवार) - 28

• 27 अक्टूबर (बुधवार) - 18

• 28 अक्टूबर (गुरुवार) - 26

• 29 अक्टूबर (शुक्रवार) - 32

• 30 अक्टूबर (शनिवार) - 35

• 31 अक्टूबर (रविवार) - 26

कुल:- 607 मरीज़

डेंगू की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

सोमवार को इन स्थानों का किया गया दौरा

डेंगू रोग के प्रभावी नियन्त्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल (CMO Dr. Manoj Agarwal) के निर्देशानुसार नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा बाबू बनारसी दास, इस्माइलगंज, ऐशबाग, शारदानगर, राजाजीपुरम, मल्लाही टोला, त्रिवेणीनगर वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।

मिले 34 नये डेंगू मरीज़

लखनऊ के रेडक्रास, अलीगंज, काकोरी, सिलवर जुबली, टूडियागंज, मलिहाबाद, इन्दिरानगर, चिनहट, एनके रोड, आलमबाग आदि क्षेत्र में कुल 34 डेंगू धनात्मक रोगी पाये गये। वहीं, कुल 3472 घरों व विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल 12 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया।

डेंगू से बचाव हेतु इन बातों का रखें ध्यान:-

• घर के आस-पास पानी जमा न हो।

• पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखें।

• कुछ अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सुखा दें एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग करें।

• पूरी बाह के कपडे पहनने की सलाह।

• बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।

• मच्छर रोधी क्रीम लगाएं।

• मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story