×

Dengue Patients Diet Chart: डेंगू मरीज अपनाएं ये डाइट, हो जाएंगे ठीक! दिनभर में एक चम्मच घी जरूर खाएं

Dengue Patients Diet Chart: डेंगू से ग्रसित मरी जब तक पूर्णतया ठीक न हो जाएं, तब तक वह दिन भर में एक चम्मच घी जरूर खाएं।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Shweta
Published on: 6 Oct 2021 2:53 PM GMT
dr shweta rai
X
डॉक्टर श्वेता राय 

Dengue Patients Diet Chart: उत्तर प्रदेश के आधे से ज़्यादा जिलों में डेंगू (Dengue) के मरीज़ों की तादाद बढ़ती जा रही है। अस्पतालों की ओपीड़ी में भी रोज़ाना सैकड़ों की संख्या में तेज़ बुखार (Viral Fever) के मरीज आ रहे हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में भी 200 से ज़्यादा डेंगू से ग्रसित रोगियों की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि, एडीज़ मच्छर के काटने से डेंगू होता है। वहीं जिस व्यक्ति को डेंगू होता है, उसके ख़ून में प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है। लिहाज़ा शरीर में ख़ून की कमी होना भी स्वाभाविक होता है। ऐसा व्यक्ति एक संतुलित डाइट का पालन करके, अपने आप को जल्दी से स्वस्थ बना सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 'न्यूज़ट्रैक' ने एसपीएम सिविल अस्पताल की डायटीशियन डॉ. श्वेता राय (Dietician Dr Shweta Rai) से बातचीत की। जिन्होंने डेंगू रोगियों के लिये डाइट चार्ट बताया।

डेंगू मरीज़ों के लिये भोजन

डॉ. श्वेता राय ने बताया कि डेंगू मरीज़ों को आयरन और विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन ज़्यादा से ज़्यादा करना चाहिए। ऐसे रोगियों को सुबह उठने के बाद एक कप नारियल पानी और केला खाना चाहिए। वहीं, नाश्ते में दूध-रोटी-चीनी मिलाकर लेना चाहिए। तो दोपहर के खाने में चावल, मिक्स दाल व उबली सब्जियां और शाम के वक़्त चुकंदर-पालक-गाजर का वेजिटेबल सूप पीना चाहिये। उन्होंने कहा कि रात के खाने में रोटी, करी और घर का बना हुआ छेना खा सकते हैं।

• सुबह उठने के बाद

एक कप नारियल पानी और केला (डायबिटीक मरीज़ केला न लें)।

• नाश्ता

दूध-रोटी-चीनी।

• लंच

चावल, उबली सब्जियां, मिक्स दाल।

• शाम के समय

वेजिटेबल सूप (चुकंदर, पालक, गाजर)।

• डिनर

रोटी, करी, छेना (घर का बना हुआ)।

एक चम्मच घी ज़रूर खाएं

डायटीशियन डॉ श्वेता ने बताया कि डेंगू रोगियों को पपीते, आंवले, संतरे का सेवन हर हाल में करना चाहिए। इससे उन्हें जल्दी रिकवर होने में मदद मिलेगी। साथ ही, नारियल पानी, फलों व सब्जियों के जूस का भी सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से ग्रसित मरीज़ जब तक पूर्णतया ठीक न हो जाएं, तब तक वह दिनभर में एक चम्मच घी ज़रूर खाएं। इसमें विटामिन- डी3 होता है, जो कि मांसपेशियों में हो रहे दर्द को ख़त्म करता है।

क्या खाएं-पिएं?

• कम से कम 3-4 लीटर साफ-सुथरा पानी ज़रूर पिएं।

• नारियल पानी।

• फलों व सब्जियों के जूस।

• ओआरएस घोल।

• नींबू-पानी पिएं।

• पपीता, आंवला, संतरा का सेवन अत्यधिक करें।

• जब तक पूर्णतया ठीक न हो जाएं, दिनभर में एक चम्मच घी ज़रूर खाएं। इसमें विटामिन- डी3 होता है, जो कि मांसपेशियों में हो रहे दर्द को ख़त्म करता है।

• सब्जियों का सूप।

• सत्तू पिएं।

क्या न खाएं/पिएं?

• कच्चा सलाद बिल्कुल न खाएं।

• जंक फूड, प्रोसेस्ड फ़ूड।

• चाय, कॉफी सहित कैफ़ीन युक्त सभी चीजें।

• कच्चे खाने का सेवन न करें।

Shweta

Shweta

Next Story