Dr. Sanjay Nishad : न्यूज़ट्रैक से की खास बातचीत में डॉ. संजय निषाद बोले- पिछली सरकारों से हमें सिर्फ धोखा मिला

Dr. Sanjay Nishad : गुरुवार देर शाम देश की राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद मौजूद रहे।

Yogi Yogesh Mishra
Published on: 20 Aug 2021 1:32 PM GMT (Updated on: 20 Aug 2021 2:47 PM GMT)
X

Dr. Sanjay Nishad : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। एक और जहां विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

गुरुवार देर शाम देश की राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद मौजूद रहे।


डॉ. संजय निषाद Dr. Sanjay Nishad

डॉक्टर संजय निषाद ने न्यूज़ ट्रैक से की खास बातचीत में उन्होंने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व से हुई मीटिंग काफी सफल रही। हमने अपने कई मुद्दे शीर्ष नेतृत्व के सामने रखें जिसमें से सबसे अहम आरक्षण और राजनीति से प्रेरित झूठे मुकदमे वापसी कराना अहम मुद्दे थे।

डॉक्टर संजय निषाद (Doctor Sanjay Nishad) ने बताया कि पिछली सरकारों से हमें सिर्फ धोखा ही मिलता आया है लेकिन भाजपा ने और योगी आदित्यनाथ ने हमारे मुद्दे को उठाया है और हम भरोसा है कि जल्द ही हमें भी आरक्षण की श्रेणी में लाया जाएगा जिससे हमारे लोग भी अपनी रोजी-रोटी कमा कर खा सकें।

वहीं सपा बसपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए संजय निषाद ने कहा कि जब भी हमारे आरक्षण कि या हमारे लोगों के हित की बात आती तो सदन से सपा वॉकआउट कर जाती, बसपा स्टे ले लेती और कांग्रेस फाइलें गायब करवा देती थी।

डॉ. संजय निषाद फोटो (Dr. Sanjay Nishad Photo)


विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections in 2022)

आज हम लोग इसलिए भाजपा के साथ हैं क्योंकि पहले की सरकारों में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए छह छह महीने इंतजार करना पड़ता था लेकिन आज राजनीति में बड़ा कद ना होने के बावजूद भी हम लोग अपने मुद्दों को प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हर टेबल पर रख पा रहे हैं। वही गोरखपुर से सांसद रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हमारी समस्याओं को हमेशा उठाया है।

संजय निषाद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी मीटिंग में चर्चा हुई जिसमें सर्वे के द्वारा यह तय किया जाएगा कि निषाद पार्टी कितनी सीटों पर अपने सिंबल से चुनाव लड़ सकती है। संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी 160 सीटें निषाद बाहुल्य है और 70 सीटों पर हमारी पार्टी बूथ लेवल पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

बहरहाल अब तो यह आने वाला वक्त ही बताएगा की उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के खेमे में कितनी सीटें आती हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story