×

Good News: जन्माष्टमी पर लगने जा रही लखनऊ की लॉटरी, क्या आपको पता है

Good News Today In Hindi : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 1500 करोड़ की 180 विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shivani
Published on: 30 Aug 2021 3:23 AM GMT
Good News: जन्माष्टमी पर लगने जा रही लखनऊ की लॉटरी, क्या आपको पता है
X

Good News Today In Hindi : जन्माष्टमी के अवसर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाले लोगों की 31 अगस्त को लॉटरी लगने जा रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 1500 करोड़ की 180 विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। जिसमें लंबे समय से प्रतीक्षित चरक फ्लाईओवर की परियोजना भी शामिल है जिसको बनाने में 142 करोड़ से अधिक की लागत आई है। यह फ्लाईओवर ढाई किलो मीटर लंबा है। इसका निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। खास बात यह है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण के साथ पुराने लखनऊ के भाजपा के पुराने नेता लालजी टंडन की अधूरी रही इच्छा भी पूरी हो जाएगी। जिसके लिए वह लंबे समय तक जूझते रहे।

लखनऊ में 1500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

कुछ परियोजनाओं का तो लोकार्पण होगा और कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास होगा और इसके लिए चौक के ज्योतिबा फूले मल्टीलेवल पार्किंग में समारोह का आयोजन किया गया है। यहीं से परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चरक फ्लाईओवर व किसान पथ का लोकार्पण करेंगे।

चरक फ्लाईओवर का निर्माण

चरक फ्लाईओवर बनने से कई इलाकों को फायदा होगा। साथ ही किसान पथ में 271 करोड़ की लागत से बने अयोध्या रोड से सुल्तानपुर रोड लिंक रोड का भी लोकार्पण किया जाएगा। इससे सुल्तानपुर और अयोध्या रोड जुड़ जाएगी और उनकी अयोध्या से सुलतानपुर या सुलतानपुर से अयोध्य जाने वालों की यात्रा सुगम हो जाएगी।


अमृत योजना और स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का शिलान्यास

इस मौके पर नगर निगम अमृत योजना और स्मार्ट सिटी की 342 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा जबकि 500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण की 10 परियोजनाओं और तीन परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे इन परियोजनाओं की लागत लगभग 500 करोड़ रुपए है, जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर की रोड, विराज खंड नाला तथा विकल्पखंड की सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा 3 सीएचसी व 50 बेड के चाइल्ड अस्पताल की करीब 19 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।

आइए जानते हैं कि कौन सी योजनाएं तैयार हो चुकी हैं जिन का लोकार्पण होने जा रहा है

  • 82.29 करोड की लागत से निर्मित पिपरा घाट के पास गोमती पर निर्माणाधीन पुल से शहीद पथ तक नदी के बाएं किनारे पर चार लेन सड़क
  • जनेश्वर पार्क के पास बंधे से 7.32 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास सड़क मार्ग का लोकार्पण
  • 128.39 करोड़ की लागत से निर्मित सीजी सिटी में 352 ईडब्ल्यूएस और 512 एलआईजी भवनों का लोकार्पण
  • देवपुर पारा योजना में बहुमंजिला एसएमआईजी मकानों का निर्माण का भी आज लोकार्पण किया जाएगा इसके निर्माण में करीब 80 करोड़ की लागत आई है
  • हुसैनाबाद में 6.2 करोड़ की लागत से निर्मित म्यूजिकल फाउंटेन तथा मल्टीमीडिया शो का लोकार्पण
  • नवभारत पार्क में मल्टी लेवल पार्किंग जिसके निर्माण में 12.33 करोड की लागत आई है
  • नगर निगम की कौन सी प्रमुख योजनाएं हैं जिनको आज शुरू किया जाना है जैसे
  • भैसा कुंड बैकुंठ धाम में विद्युत शवदाह गए के पीछे पार्किंग स्थल में जन सुविधा का विकास
  • बैकुंठ धाम वीआईपी रोड सुंदरीकरण
  • सड़कों नाले नालियों का शिलान्यास व लोकार्पण
  • गुलाला घाट श्मशान घाट का शिलान्यास व हरित शवदाह गृह का निर्माण
  • स्मार्ट मार्ग का निर्माण
  • औरंगाबाद खालसा में बाहरी विकास कार्य
  • औरंगाबाद में फ्लैट का निर्माण
  • हैबत मऊ झील व पार्क सुंदरीकरण

नगर निगम की 101.85 करोड की योजनाओं का शिलान्यास होगा। लगभग 20 करोड़ की अमृत योजना का शिलान्यास होगा, स्मार्ट सिटी योजना जो कि लगभग 187.27 करोड़ की है इसका भी आज शिलान्यास होगा। नगर निगम की 25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होगा। अमृत योजना के तहत लगभग तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा और स्मार्ट सिटी के तहत 15 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

Shivani

Shivani

Next Story