×

Hariyali Teej 2021: महिलाओं ने धूमधाम से मनाई तीज, गाए सावन के गीत, यहां देखें फोटोज

Hariyali Teej 2021: बुधवार को यूपी की राजधानी में तमाम जगह हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। डालीगंज के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ-मंदिर में भी महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए पूजा पाठ किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 11 Aug 2021 5:48 PM GMT
Hariyali Teej 2021: महिलाओं ने धूमधाम से मनाई तीज, गाए सावन के गीत, यहां देखें फोटोज
X

तीज का पर्व मनाती महिलाएं (फोटो- न्यूजट्रैक)

Hariyali Teej 2021: आज यानी बुधवार को यूपी की राजधानी में तमाम जगह हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। डालीगंज के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ-मंदिर में भी महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए पूजा पाठ किया। सावन के अवसर पर भगवान शिव को पूज कर हरे रंग की वस्तुएं भेंट की। साथ ही महिलाओं के लिए इस मौके पर परिसर में झूला डाला गया, जिस पर महिलाओं ने झूलते हुए सावन के गीत गाए।

आपको बता दें कि हरियाली तीज व्रत सुहागिनों के लिए बहुत कल्याणकारी होता है। हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज उत्सव को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सब मंगलमय होता है। यहां देखिए किस तरह महिलाओं ने इस व्रत को धूमधाम से मनाया-

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story