×

Lucknow के अस्पतालों में बढ़ रहे तेज बुखार के मरीज, लोकबंधु अस्पताल में 13 बच्चे हैं भर्ती

Lucknow News: राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में तेज बुखार के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Shweta
Published on: 3 Sep 2021 4:24 PM GMT
अस्पताल में मरीजों के देखते हुए डॉक्टर्स
X

अस्पताल में मरीजों के देखते हुए डॉक्टर्स 

Lucknow News: राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में तेज बुखार के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कुछ डॉक्टर्स इसे वायरल फीवर कह रहे हैं, तो विशेषज्ञों का कहना है कि यह अनजान तरह का बुखार है। लखनऊ के अस्पतालों में भी रोज़ाना ओपीड़ी में तेज़ बुखार वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है।

शुक्रवार को केजीएमयू, लोकबंधु, सिविल और बलरामपुर अस्पताल में हजारों की संख्या में लोग ओपीडी में पहुंचे। इसमें सैकड़ों रोगी तेज़ बुखार के थे। वहीं, लोकबंधु हॉस्पिटल को छोड़कर बाक़ी सभी अस्पतालों ने डेंगू मरीजों की बात को नकारा।

• श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल

वायरल बुखार से पीड़ित मरीज

हजरतगंज के एसपीएम सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. नंदा (Dr. SK Nanda CMS Civil Hospital) ने बताया कि 'अस्पताल में शुक्रवार को तेज़ बुखार के 85 नए मरीज़ आए। वहीं, हॉस्पिटल में 08 वयस्क रोगी भर्ती हैं। तो, 05 बच्चे एडमिट हैं।'

तेज बुखार के मरीज - 85

भर्ती वयस्क रोगी - 08

भर्ती बच्चे - 05

• बलरामपुर अस्पताल

अस्पताल में भर्ती हुए मरीज

बलरामपुर अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. एस. एम. त्रिपाठी (Dr. SM Tripathi Balrampur Hospital) ने कहा कि 'शुक्रवार को 4500 से अधिक मरीज़ ओपीडी में आए। वहीं, तेज़ बुखार के 100 से अधिक रोगी मिले। तो, अस्पताल में कोई मरीज़ भर्ती नहीं है।'

ओपीडी में आए मरीज - 4500 से अधिक

तेज बुखार - 100 से अधिक

कोई भर्ती नहीं

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह (Dr. Sudheer Singh KGMU) ने बताया कि '3235 मरीज़ ओपीडी में आए। इसमें मेडिसिन विभाग के 37 मरीज़ थे। जिसमें तेज़ बुखार के 37 रोगी थे।

ओपीड़ी में आए मरीज़ - 3235

मेडिसिन विभाग - 357

तेज़ बुखार के रोगी - 37

भर्ती रोगी के बारे में जानकारी नहीं

• लोकबंधु अस्पताल

अस्पताल में भर्ती मरीज

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी (Lokbandhu Hospital Dr. Ajay Shankar Tripathi) ने बताया कि 'शुक्रवार को ओपीडी में 1274 मरीज़ आए। इसमें तेज़ बुखार के 70 से 75 रोगी थे। वहीं, डेंगू का एक मरीज़ भर्ती है। तो, तेज़ बुखार से पीड़ित 13 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

ओपीड़ी में आए मरीज़ - 1274

तेज़ बुखार के रोगी - 70-75

डेंगू मरीज़ - 01

तेज़ बुखार से भर्ती बच्चे - 13

Shweta

Shweta

Next Story