×

Lucknow News: International Women's Day 2022 पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ निकाला मार्च

Lucknow News: International Women's Day 2022 पर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 8 March 2022 9:58 AM GMT (Updated on: 8 March 2022 9:58 AM GMT)
congress will organize a ladki nahin lad sakte hai march in lucknow
X

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ निकाला मार्च। 

Lucknow: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) पर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस (Congress In Lucknow) की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की अगुवाई में ये मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदराबाद में खत्म हुआ। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो मुहिम शुरू की है वह रुकेगी नहीं। इस मार्च में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से महिलाएं और कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) की अगुवाई में हजारों की संख्या में महिलाएं उनके साथ पैदल चलकर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारों से उनका हौसला अफजाई किया।

चुनाव तक सीमित नहीं नारा?

प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) के मौके पर 'लड़की हूं लड़का सकती हूं' मार्च निकालकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनका यह नारा सिर्फ चुनावी नारा नहीं है बल्कि यह देश और उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने, बदलाव लाने की कोशिश है। प्रियंका (Priyanka Gandhi) यह कई मौकों पर कह चुकी हैं कि अब महिलाओं को पीछे रखकर कार्य नही किया जा सकता। महिलाओं को भी आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी और इसकी शुरुआत उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव से कर दी है।


40 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की और करीब 159 उम्मीदवार मैदान में उतारा था। हालांकि ये अलग बात है कि उसमें से कितनी जीत कर आती हैं लेकिन प्रियंका (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने जिस तरह से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया और उनके लिए सीट आरक्षित की यह एक बड़ा संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस (Congress) आधी आबादी की ख्याल रखने वाली एक मात्र पार्टी है।


प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं, उत्तर प्रदेश के चुनाव में उन्होंने संगठन को पूरी तरह से खड़ा किया और अकेले दम पर सभी 403 विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी उतारे। अब चुनाव के बाद भी आज जब महिला दिवस का मौका है तो वह लखनऊ में मार्च निकालकर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है वह वाकई महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story