×

Kalyan Singh Death: भाजपा निकालेगी कल्याण सिंह की याद में 'अस्थि कलश यात्रा', जल्द ही कार्यक्रम पर मुहर

Kalyan Singh Death : कल्याण सिंह की कलश यात्रा को लेकर आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों में विचारमंथन शुरू हो गया है।

Shreedhar Agnihotri
Report Shreedhar AgnihotriPublished By Shivani
Published on: 24 Aug 2021 5:54 AM GMT
Kalyan Singh Death: भाजपा निकालेगी कल्याण सिंह की याद में अस्थि कलश यात्रा, जल्द ही कार्यक्रम पर मुहर
X

Kalyan Singh Death: भाजपा के कद्दावर नेता रामजन्मभूमि आंदोलन के सफल पैरोकार पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की शवयात्रा में जो जन सैलाब देखने को मिला। उससे साफ है कि वह लाखों लोगों के दिलों पर राज किया करते थें। उनकी अंतिम बिदाई देने के बाद अब लोगों को के मन में अपने नेता की कलश यात्रा निकालने की योजना है। हांलाकि इसके लिए अभी तक पार्टी की प्रदेश इकाई की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है पर इतना साफ है कि नेतृत्व से हरी झंडी मिलते स्व कल्याण सिंह की कलश यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी।

Kalyan Singh Kalash Yatra

इस कलश यात्रा को लेकर आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों में विचारमंथन शुरू हो गया है। दरअसल संघ नई पीढ़ी को बताना चाहता है कि आज जो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो रहा है उसक पीछे कल्याण सिंह का कितना बड़ा योगदान रहा हैं।


यहां यह बताना जरूरी है कि कल स्व कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान संघ और भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थें। उसी दौरान कलश यात्रा पर मंथन शुरू हो गया था। आरएसएस के सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी अलग से बात हुई। इस बातचीत में स्व कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजबीर सिंह भी मौजूद थें। इसके बाद वहीं पर यह तय हुआ कि जल्द ही एक बड़ी बैठक कर इस कार्यक्रम को विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए शाह

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद बुलन्दशहर के नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार के समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने स्व कल्याण सिंह की याद में अयोध्या समेत पांच स्थानों में सड़कों के नाम उनके नाम से करने की घोषणा की है।

Shivani

Shivani

Next Story