×

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नमन

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की आज 90वीं जयंती है। कल्याण सिंह की जयंती पर बीजेपी के तमाम नेता उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 5 Jan 2022 5:56 AM GMT
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नमन
X

लखनऊ: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की आज 90वीं जयंती है। कल्याण सिंह की जयंती पर बीजेपी के तमाम नेता उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर जाकर कल्याण सिंह को नमन किया। कल्याण सिंह के निधन के बाद पड़ने वाली यह उनकी पहली जयंती है जब उनके पार्टी के नेता बाबू जी को याद कर रहे हैं।

कल्याण सिंह को नमन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा "लोकप्रिय जननेता, राम मंदिर आंदोलन में अतुल्य योगदान देने वाले भाजपा परिवार के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य, उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। आदरणीय बाबू जी को उनके दृढ़ निर्णयों तथा शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा"।

कल्याण सिंह की जीवनी
Kalyan Singh Ki Jeevani

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 में अलीगढ़ के अतरौली में हुआ था। उनके पिता का नाम तेजपाल लोधी राजपूत और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। कल्याण सिंह के 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई बार अतरौली के विधानसभा सदस्य के रूप में जनता के लिए कार्य किया।

पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। ये प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक इसलिए माने जाते हैं, कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे और इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी।

वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। पिछले साल 21 अगस्त 2021 को उनका निधन हुआ था जो भाजपा के लिए बड़ी क्षति थी। बीजेपी ने अपने बाबू जी को खो दिया था। यही वजह रही कि उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेता उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे थे।

कल्याण सिंह का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह पहले अपनों का ख्याल करते थे फिर अपना ख्याल रखते थे। आज जब वह इस दुनिया में नहीं है तो उनके अपने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद कर नमन कर रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story