×

Kisan Mahapanchayat Lucknow: आज राजधानी लखनऊ में जुटेंगे किसान, महापंचायत में सरकार पर बनाएंगे दबाव

Kisan Mahapanchayat Lucknow: MSP की गारंटी देने संबंधी कानून के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान 22 नवंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में महापंचायत करने जा रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 22 Nov 2021 3:03 AM GMT
Kisan Mahapanchayat Lucknow: आज राजधानी लखनऊ में जुटेंगे किसान, महापंचायत में सरकार पर बनाएंगे दबाव
X

किसान महापंचायत (फोटो साभार- ट्विटर) 

Kisan Mahapanchayat Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज यानी सोमवार को किसानों की महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) होने जा रही है। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने तीनों विवादित कृषि कानूनों की वापसी (Krishi Kanoon Ki Wapsi) का एलान कर दिया है, लेकिन किसान केवल इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का कहना है कि केवल कानूनों को निरस्त करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को एमएसपी कानून (MSP Kanoon) बनाना होगा और हमारी अन्य मांगों को पूरा करना होगा, तभी किसान आंदोलन (Kisan Andolan) खत्म हो सकता है।

आपको बता दें कि किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र (Farmers Letter To PM Modi) लिखा है। जिसमें किसानों के संगठन संयुक्‍त किसान एकता मोर्चा ने सरकार से MSP समेत 6 बड़ी मांगें की हैं। इस पत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के लिए कानून बनाने और किसान आंदोलन की लंबित मांगों को उठाया गया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक हमारी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। साथ ही प्रस्तावित आयोजनों में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

आज होगी महापंचायत

अब MSP की गारंटी देने संबंधी कानून के लिए मोदी सरकार (Modi Government) पर दबाव बनाने के लिए किसान 22 नवंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में महापंचायत करने जा रहे हैं। यह किसान महापंचायत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav) होने वाले हैं। बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि कानूनों को वापस लेने की वजह अगले साल होने वाले चुनाव भी हैं। बीजेपी के वोट पर किसान आंदोलन का असर (Kisan Andolan Ka Asar) ना पड़े, ऐसे में सरकार ने किसानों से हार मानना ही लाजमी समझा।

राकेश टिकैत जनता को संबोधित करते हुए (फोटो साभार- ट्विटर)

राकेश टिकैत ने किया यह आग्रह

इधर, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने भी लखनऊ में होने वाली 'एमएसपी अधिकार किसान महापंचायत' में शामिल होने का लोगों से आग्रह किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "चलो लखनऊ-चलो लखनऊ।" यही नहीं किसान नेता का कहना है कि सरकार द्वारा जिन कृषि सुधारों की बात की जा रही है। वह नकली व बनावटी है। इन सुधारों से किसानों की बदहाली रुकने वाली नहीं है। कृषि व किसान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाना सबसे बड़ा सुधार होगा।

लखनऊ में सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम

किसान महापंचायत को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर (DK Thakur) ने बताया कि इको गार्डन (Eco Garden Lucknow) में होने वाले कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस महापंचायत में लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Hinsa) में मारे गए किसान गुरविंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह भी शामिल हो सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story