×

UP Election 2022: राजधानी में वीआईपी करेंगे अपने मताधिकार का यहां पर प्रयोग, जानें स्थान और समय

UP Election 2022: बुधवार को चौथे चरण (fourth phase polling) के लिए होने वाले मतदान में राजधानी लखनऊ के कई वीआईपी (VIP) अपने अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान करेगें।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 22 Feb 2022 4:12 PM GMT
UP Election 2022: VIPs will exercise their franchise in the capital here, know the place and time
X

लखनऊ: वीआईपी करेंगे मतदान: Photo - Social Media


Lucknow News: राजधानी लखनऊ (Capital Lucknow) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में कई वीआईपी (VIP) अपने अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान करेगें। इसमें सबसे अधिक वीआईपी क्षेत्र मध्य विधानसभा है। जहां पर सबसे अधिक राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं और वह इस क्षेत्र में बने मतदान केन्द्रों पर अपना मतदान करेंगे।

बुधवार को चौथे चरण (fourth phase polling) के लिए होने वाले मतदान में मुख्य सचिव डीएस मिश्र प्रातः 09.15 बजे अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज (Avadh Girls Degree College) विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बसपा सुप्रीमों मायावती (BSP supremo Mayawati) लोरेटो स्कूल के चौराहे पर बने नगर निगम के स्कूल ( आवास विकास की ऑफिस के बगल में मॉल एवेन्यू ) पर वोट करेंगी। वह पूर्व की तरह सबसे पहले यानी कि सुबह सात बजे अपना मतदान करेंगी।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सुबह 9 बजे लालबाग नगर निगम मुख्यालय में करेंगे मतदान

जबकि लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश (District Magistrate Abhishek Prakash) अपनी पत्नी के साथ सुबह 9 बजे लालबाग नगर निगम मुख्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके अलावा डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा (Deputy CM Dr Dinesh Sharma) कल प्रातः 10.00 बजे, 174 लखनऊ मध्य विधानसभा के गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंण्टर कालेज ऐशबाग निकट रामलीला मैदान के कक्ष संख्या एक में मतदान करेंगे।

लखनऊ शहर में कल वीआईपी करेंगे अपने मतदान का प्रयोग

कैबिनेट मंत्री डा महेन्द्र सिंह भी लोरेटो स्कूल के चौराहे पर बने नगर निगम के स्कूल चिल्ड्रेन पैलेस में अपना मतदान करेगें। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन (cabinet minister ashutosh tandon) सोंधी टोला में सुबह दस बजे तथा कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक (Cabinet Minister Brijesh Pathak) लखनऊ मांटेसरी स्कूल में सुबह 8 बजकर 45 मिनट, राज्य मंत्री मोहसिन रजा सेंट डान बास्को स्कूल विष्वासखंड गोमती नगर में सुबह सात बजे, राज्यपाल कलराज मिश्र गन्ना संस्थान सुबह 11 बजे, विधायक पंकज सिंह स्कालर होम गोमती नगर सुबह साढे आठ बजे, शिया धर्म गुरू खालिद राशिद फिरंगी महली आक्सफोर्ड चौक में सुबह 11 बजे, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एंव उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी केन्द्रीय विद्यालय पत्रकार पुरम में सुबह साढे नौ बजे, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल टैगोर रोड में सुबह नौ बजे, सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया गुरूकुल अकादमी ए ब्लाक इंदिरा नगर, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और अपर मुख्य सचिव डिम्पल वर्मा प्राथमिक विद्यालय हुसड़िया और एडीजी नवीन अरोड़ा प्राथमिक विद्यालय कुलीखेड़ा अहरामऊ में सुबह दस बजे अपनावोट डालेगें। पूर्व मुख्य सचिव आलोकरंजन दोपहर एक बजे डानबास्को स्कूल विवेक खंड गोमती नगर में अपना वोट डालेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story