×

Leopard in Lucknow: लखनऊ में तेंदुआ फिर दिखा, इंदिरानगर के मयूर विहार कॉलोनी में देखा गया खूंखार

Leopard in Lucknow: अब, बताया जा रहा है, कि तेंदुए को इंदिरानगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड़ स्थित मयूर विहार कॉलोनी में देखा गया है।अब देर रात मयूर विहार इलाके के लोग दहशत में घरों में दुबके हैं। वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 28 Dec 2021 6:01 PM GMT (Updated on: 28 Dec 2021 6:28 PM GMT)
Bahraich: Leopard attack on villager grazing cattle in field
X

बहराइच: खेत में मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर तेंदुए का हमला: Concept Image - Social Media

Leopard In Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते चार दिनों से तेंदुआ एक 'रहस्य' की तरह शहर के लोगों को डरा भी रहा है और कौतूहल का विषय भी बना हुआ है। कौतूहल इस मायने में कि जितनी मुंह उतनी बातें। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके इंदिरानगर (Indira Nagar Lucknow) में तेंदुआ के देखे जाने का आ रहा है। जिस इलाके में तेंदुआ दिखा है उसका वीडियो पास के घर की छत से किसी शख्स ने बनाया है। इस वीडियो में साफ देख जा सकता है कि तेंदुआ किस तरह एक तीन मंजिले मकान की छत पर आराम से घूम रहा है। बाद में वो बगल के मकान की छत पर चला जाता है और आंखों से ओझल हो जाता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंदिरा नगर इलाके में लोगों में दहशत साफ तौर पर देखी गई। अब, बताया जा रहा है, कि तेंदुए को इंदिरानगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड़ स्थित मयूर विहार कॉलोनी में देखा गया है।अब देर रात मयूर विहार इलाके के लोग दहशत में घरों में दुबके हैं। वैसे एक महिला ने मड़ियांव इलाके में तेंदुआ के दिखने की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

तेंदुआ का कोई पता नहीं था

इससे पहले राजधानी लखनऊ से तेंदुआ के लापता होने की खबर सामने आ रही थी। तेंदुआ राजधानी के किस इलाके में छुपा बैठा था, किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम के हाथों तेंदुआ नहीं लगा था। लखनऊ में तेंदुए का कहर लगातार 4 दिन से जारी है। लोग अंधेरा होते ही घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों की भी शाम के समय बाहर नहीं खेलने भेज रहे हैं।'

क्या कहना है कुकरैल रेंज के ऑफिसर का?

इस बारे में, कुकरैल के रेंज ऑफिसर केपी सिंह ने 'न्यूज़ट्रैक' संग हुई बातचीत में बताया कि "अभी तक तेंदुए की तलाश जारी है। सही जानकारी पता नहीं चल पा रही है। हमारी टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है। आम आदमियों से भी अपील की जा रही है कि वह घर ही में रहें। यदि किसी को कोई सूचना मिलती है, तो वह हमें अवगत करे।"

दहशत इस कदर

इस बीच लखनऊ में तेंदुए को लेकर कई दावें किये जाते रहे हैं। सूत्रों से मुताबिक, तेंदुआ जानकीपुरम(Jankipuram Mein Tendua) और सीतापुर(Sitapur mein Tendua) रोड पर कई बार देखा गया है। सड़कों पर अब कुत्ते को भी दूर से देखने पर लोग चौंक जाते हैं। देखा जाए तो अभी भी लोगों को खतरा लगातार बना हुआ है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story