×

Newstrack की खबर का असर: जागा सिविल अस्पताल, मरम्मत का कार्य शुरू, लोहिया संस्थान की सेहत पर कोई फर्क नहीं

Lucknow News: 'न्यूज़ट्रैक' ने राजधानी के सिविल अस्पताल और डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की छत टपकने की खबर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Shweta
Published on: 17 Sep 2021 5:30 PM GMT (Updated on: 17 Sep 2021 5:31 PM GMT)
Newstrack की खबर का असर: जागा सिविल अस्पताल, मरम्मत का कार्य शुरू
X

Newstrack की खबर का असर: जागा सिविल अस्पताल, मरम्मत का कार्य शुरू

Lucknow News: गुरुवार को हुई बारिश ने कई विभागों की पोल खोल कर रख दी। कुछ इलाकों में सड़कें धंसी हुई थी। कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। कई क्षेत्रों में पेड़ भी गिरे मिले। वहीं, अस्पतालों में भी मरीज़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 'न्यूज़ट्रैक' ने राजधानी के पार्क रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल (SPM Civil Hospital) और गोमती नगर के विभूति खंड में आने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) की छत टपकने की खबर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर सिविल अस्पताल ने तुरंत संज्ञान लिया। वहीं लोहिया संस्थान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

सबसे पहले देखें गुरुवार को छपी 'न्यूज़ट्रैक' की ख़बर


क्या था मामला?

16-17 घंटे हुई बारिश से राजधानी के सिविल अस्पताल और लोहिया अस्पताल की छतें चूने लगी थी। जिससे अस्पताल में भर्ती रोगियों को बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ा था। सिविल अस्पताल के दूसरे तल पर महिला वार्ड का हाल तकलीफदेह था।,यहां पर भर्ती रोगी इतने बेहाल थे कि एक बेड पर दो-दो मरीज़ लेटे मिले थे। वहीं, लोहिया संस्थान के इमरजेंसी वार्ड में तो पानी इस कदर टपक रहा था कि भर्ती मरीज़ के तीमारदार को छाता लेकर खड़ा होना पड़ा। ये दोनों मामले बेहद संवेदनशील थे। लेकिन इसको संज्ञान में लेने की जहमत सिर्फ सिविल अस्पताल ने दिखाई। लोहिया संस्थान को इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा।

मरम्मत का कार्य शुरू

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. नंदा (CMS SPM Civil Hospital Dr S.K. Nanda) ने 'न्यूज़ट्रैक' से बातचीत में बताया कि "मौसम काफी खराब हो जाने और अतिवृष्टि होने के कारण छत से पानी टपकने की सूचना सामने आई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए उसकी मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है।"

Shweta

Shweta

Next Story