×

Lucknow Amrit Mahotsav: अमृत महोत्सव कॉन्क्लेव में सीएम योगी, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

तीन दिवसीय अर्बन कॉन्क्लेव में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश के लिए शहरीकरण कितना महत्वपूर्ण है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहरी परिवेश को बदलने व व्यापक सुधार लाने का काम आज प्रदर्शनी के माध्यम से देखने को मिल सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 Oct 2021 7:55 AM GMT
UP CM Yogi Adityanath
X

यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ।

Lucknow: उत्तर प्रदेश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों की सौगात दी। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठा में आयोजित तीन दिवसीय अर्बन कॉन्क्लेव का पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार की योजनाओं को पीएम मोदी और सभागार में मौजूद तमाम लोगों के सामने रखा। सीएम योगी ने कहा कि अर्बन डेवलमेंट के क्षेत्र में काफी कार्य किया है।

सीएम योगी का संबोधन

अर्बन कॉन्क्लेव में सीएम योगी ने कहा कि यूपी ने पिछले कुछ सालों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। सीएम योगी ने बताया कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में कुल 654 नगर निकाय थे। आज इनकी संख्या बढ़कर 734 हुई है। हम इन 734 नगर निकायों के माध्यम से प्रदेश की एक बड़ी आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।सीएम योगी ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश के अंदर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उनके निर्देशन में तमाम योजनाओं ने शहरी प्रवेश को बदलने और प्रत्येक नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त की है।

स्वच्छ भारत मिशन ने बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन इस देश के अंदर न केवल न नारी सशक्तिकरण और गरीबों के लिए बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित हुआ है, अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी , जो अब अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। 17 लाख लोगों को आवास देने का काम हो चुका है। 2017 के बाद प्रदेश में 2 करोड़ 61 लाख शौचालय निर्माण का हो चुका है।

यूपी में 42 लाख परिवारों को आवास मिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि यूपी ने शहरीकरण में उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की 50 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों को नगर निकाय बनाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर बने हैं। आजादी के बाद सभी का सपना था कि उसका अपना आवास हो जो कि 2024 में साकार हुआ। यूपी को अब तक 42 लाख आवास मिले हैं। आज 75 हजार परिवार को गृह प्रवेश किया जाएगा।

यूपी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा

सीएम योगी ने कहा कि मलीन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। योगी ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के प्रबंधन की तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की। प्रदेश की जनता को अब तक 11 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा, प्रदेश के सात लाख वेंडर्स को लोन दिया गया है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सिस्टम भी मजबूत हुआ है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल चल रही है। कुम्भ ने स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था का मानक पैदा किया। प्रयागराज कुंभ को नई दिशा दी।

17 नगर निगमों में बनाया जा रहा स्मार्ट सिटी

सीएम योगी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। यहां की एक बड़ी आबादी को सभी बुनियादी सुविधाओं को आच्छादित एक चुनौती थी। लेकिन हमने इसे चुनौती के रूप में लिया आज इन सभी योजनाओं को माध्यम से सफलता प्राप्त हुई है। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में कार्य चल रहा है। पहले 10 नगर निगम को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शामिल किया गया था। बाकी बचे 7 नगर निगम को भी अब स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

ट्रांसपोर्ट को बनाया बेहतर

सीएम योगी ने कहा कि आपका इस बात पर हमेशा जोर रहा है कि शहरी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर होना चाहिए।इसके लिए आज आप के मार्गदर्शन में पहले से ही 40 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं । आज 75 ऐसी इलेक्ट्रिक बसें और संचालित की जाएंगी, उत्तर प्रदेश 14 नगर निकायों में 700 बसों के संचालन की कार्रवाई भी जल्द शुरू हो जाएगी।

चार शहरों में चल रही मेट्रो

मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतरीन माध्यम है। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में मेट्रो सीमित दायरे में भी लेकिन आज लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सफल संचालन हो रहा है। कानपुर में नवंबर के अंत तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा, आगरा में मेट्रो का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश के लिए शहरीकरण कितना महत्वपूर्ण है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहरी परिवेश को बदलने व व्यापक सुधार लाने का काम आज प्रदर्शनी के माध्यम से देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 17 स्मार्ट सिटी में काम तेजी से हो रहा है। अमृत योजना के अंतर्गत 60 नगर निकाय के अंदर पेयजल, सीवरेज और पार्कों का निर्माण हुआ है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story