×

करहल मामला: अनुराग ठाकुर ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर की शिकायत

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 16 Feb 2022 2:03 PM GMT
करहल मामला: अनुराग ठाकुर ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर की शिकायत
X

Lucknow: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी प्रत्याशी अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से इस हमले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है।


एसपी सिंह बघेल पर सपा के गुंडों ने हमला किया

अखिलेश यादव के निर्देश पर ही ऐसी घटनाएं की जा रही हैं। करहल में अपनी हार को देखकर उन्हें पसीना छूट रहा है। सपा की ज़मीन खिसक चुकी है इसलिए भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हमला करवाया गया।

उन्होंने कहा, दूसरे चरण के मतदान के बाद सपा की बौखलाहट देखने को मिल रही है। जनता ने जिस तरह कमल का बटन दबाया उससे अखिलेश का पसीना छूट रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पर हमला हुआ। एसपी सिंह बघेल पर सपा के गुंडों ने हमला किया।

मैनपुरी जिले की जिस करहल सीट पर एसपी सिंह बघेल पर पत्थर और डंडे चलाए गए, इन सपा के गुंडों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करे। हर बूथ पर वोटिंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए। वोट डालने वाले हर वोटर की पहचान सुनिश्चित की जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के सभी लोगों को चिह्नित कर आयोग कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी इटावा समेत अन्य जगहों के सपा के गुंडों पर मतदान से पहले कार्रवाई हो। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। दूसरे चरण के बाद अखिलेश यादव को आज़म खान याद आ गए। पांचवें और छठे चरण में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी याद आ जाएंगे।

पूरे प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी अराजकता की आड़ लेकर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज और दंगाराज से पीछा छुड़ा चुकी है। वह इन्हें दोबारा किसी सूरत में नहीं आने देगी। उसे भाजपा की सरकार पसंद है, वह फिर से भाजपा को 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद देने जा रही है।

Lucknow, election commission, Chief Electoral Officer Ajay Kumar Shukla, SP Singh Baghel , akhilesh awasthi, advocate akhilesh awasthi, conduct fair elections, election commission appealed, Mainpuri Karhal assembly seat, up election 2022, Samajwadi Party , Akhilesh Yadav , Union Minister SP Singh Baghel , bjp, BJP Anurag Thakur, latest up news, up politics, delegation of BJP

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story