×

Lucknow: राजधानी में खुलेगा देश का दूसरा महिला मॉल, यहां पुरुषों की एंट्री होगी बैन, महिलाएं करेंगी मनपसंद शॉपिंग

Lucknow : नगर निगम राजधानी में जल्द ही पहला मॉल बनाएगा। जहां सिर्फ महिला ही आपको नजर आएंगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 23 Nov 2021 11:55 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2021 11:59 AM GMT)
Mahila Mall Charbagh Bus Stand
X

महिला मॉल (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी में आपने दर्जनों हाईटेक मॉल (shopping mall in lucknow) देखे होंगे। जहां युवक और युवतियां साथ काम करते आपको दिखाई दे जाएंगे। एक तरफ जहां बीजेपी सरकार(BJP Sarkar) से लेकर विपक्ष तक महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ की पहली महिला मेयर ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बड़ा फैसला किया है।

नगर निगम राजधानी में जल्द ही पहला मॉल (Lucknow Ka Pehla Mahila Mall) बनाएगा। जहां सिर्फ महिला ही आपको नजर आएंगी। पुरुषों की एंट्री पर यहां पाबंदी होगी और कर्मचारी भी आपको महिला ही मिलेंगी।

ये देश का दूसरा ऐसा मॉल होगा जहां सिर्फ महिलाओं की पूरी तरह से भागीदारी होगी। इससे पहले केरला के कोझिकोड में वर्ष 2018 पहला मॉल (Desh Ka Pehla Mahila Mall Kerala Mein) खुला था।

चारबाग बस अड्डे पर बनेगा मॉल
Charbagh Bus Stand Par Mahila Mall

राजधानी में ये मॉल चारबाग रेलवे स्टेशन (lucknow mein mahila mall kaha hai) के पास 5000 स्क्वायर फुट एरिया में तैयार होगा। जिसमें कुल 125 दुकानें पहले चरण में बनाई जाएंगी। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी वैसे इसका विस्तार आगे होता रहेगा।

महिला मॉल (फोटो- सोशल मीडिया)

इस मॉल को बनाने में अभी जो प्रस्तावित लागत बताई जा रही है वह 17 करोड़ है। 17 करोड़ का बजट जैसे आवंटित होगा इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सारे सामान महिलाओं की जरुरत (Mall Mein Mahilaon Ka Saman) के होंगे। दुकानों पर बेंचने वाली भी महिलाएं (mall mein sirf mahilaye) ही होंगी।

महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

दरअसल सरकार (Yogi Government) की मंशा है आधी आबादी को पूरा हक मिले। महिलाओं की शिक्षा, उनके रोजगार के साथ ही उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की योजना चलाई जा रही है।

जिससे महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें। जहां उनकी हिस्सेदारी अभी नाम मात्र की है। हालांकि महिलाएं अब सूई से लेकर प्लेन तक उड़ा रही हैं। लेकिन अभी एक बड़ी आबादी ऐसी है जिसे आगे बढ़ाने की दरकार है।

2018 में केरल में खुला था पहला महिला मॉल

बता दें कि इससे पहले महिलाओं के लिए पहला मॉल केरल में खुला था। वर्ष 2018 में केरल के कोझिकोड में ये मॉल (Desh Ka Pehla Mahila Mall Kerala Mein) खोला गया था। जहां आपको दुकारनदार से लेकर खरीददार तक सब महिला ही आपको दिखाई देंगी।

Charbagh Bus Stand Par Mahila Mall, Desh Ka Pehla Mahila Mall Kerala Mein, Mall Mein Mahilaon Ka Saman, Yogi Government, Lucknow , Lucknow news, Lucknow ki khabar, Lucknow ki taza khabar, latest up news, yogi sarkar, Mahila Mall Charbagh Bus Stand , Mahila Mall Charbagh Bus Stand lucknow, shopping mall in lucknow, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story