×

Lucknow Crime News: प्रेमिका से मिलने पर मां बन रही थी बंधक, तो प्रेमी ने किया चाकू से हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Lucknow Crime News : प्रेमिका से मिलने नहीं देने पर प्रेमी आरोपी ने उसकी मां पर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 5 Dec 2021 1:22 PM GMT
Lucknow today news
X

मां पर चाकू से हमला 

Lucknow Crime News : लखनऊ (Lucknow) में प्रेमिका से मिलने में बाधक बन रही उसकी 50 वर्षीय माँ को एक सिरफिरे आशिक ने चाकू से उसका गला काट दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सआदतगंज पुलिस ने महिला को गम्भीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। यह सनसनीखेज घटना थाना सआदतगंज के यसीनगंज में घटी है।

नाबालिग से था प्रेम संबंध

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएचओ सआदतगंज ने न्यूजट्रेक को बताया कि अरमान नामक लड़के ने उनके घर पर आकर महिला (Premika ki maa par hamla) पर चाकू से वार कर दिया और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया है। आरोपी महिला के घर के आसपास रहता है। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ उसकी 15 वर्षीय बेटी भी रहती है। मामले में कुछ लोगों का कहना है कि अरमान का घायल महिला की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की (nabalig ladki se prem) के साथ प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। जब लड़की की मां को अरमान के बारे में पता चला, तो महिला ने आरोपी को उसके घर आने से मना कर दिया। मां ने बेटी का भी निकलना बंद करवा दिया। इससे गुस्साए अरमान ने प्रेमिका से शादी करने को कहा, लेकिन नाबालिग ने इससे मना कर दिया। इसी बात को लेकर अरमान ने प्रेमिका की मां पर चाकू से हमला कर दिया।

महिला की हालत गंभीर

सूचना मिलने पर जब एसएचओ सआदतगंज फोर्स के साथ घायल महिला के घर पर पहुंचे तब महिला बेहोश थी, पुलिस ने तत्काल गंभीर महिला को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। महिला की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story