×

Lucknow News: आनंदीबेन पटेल ने कहा- दूषित विचारों को मन में न लाएं तभी सकारात्मक विचार आएंगे

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 2 Oct 2021 11:51 AM GMT
Anandiben Patel
X

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अंहिसा, सेवा, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए कार्य किया। गांधी जी का मानना था कि जो व्यक्ति दूसरे की पीड़ा दूर करने का प्रयास करता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य है। इसलिए अपने मन की स्वच्छता पर बल दें। दूषित विचारों को मन में न लायें तभी आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) की जयंती पर राजभवन स्थित बापू जी की प्रतिमा तथा शास्त्री भवन एनेक्सी स्थित लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजभवन परिवार के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि दोनों महापुरूषों का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित था। आज के दिन हमें राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जनसामान्य को साफ-सफाई की महत्ता बताने के साथ ही स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया था।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को एक निर्धारित समय में अपने आसपास स्वच्छता अभियान इसके पश्चात राज्यपाल ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने गांधी आश्रम में भी जाकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा वहां चरखा भी चलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चरखा चलाया।

एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टीबी सील बिक्री अभियान के 72वें कैम्पेन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह, विधि परामर्शी संजय खरे, अपर विधि परामर्शी कामेश शुक्ला अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story