×

Lucknow: राजधानी होगी और 'स्मार्ट', LDA प्लास्टिक वेस्ट और फ्लाई ऐश से करेगा सड़कों का निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण अब लखनऊ में नई सड़कों का निर्माण प्लास्टिक वेस्ट और फ्लाई ऐश से करेगा जोकि बहुत ही मजबूत होंगी यह काम अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 12 Sep 2021 5:32 PM GMT (Updated on: 12 Sep 2021 6:12 PM GMT)
Will be capital and smart, LDA will build roads with plastic waste and fly ash
X

लखनऊ विकास प्राधिकरण: फोटो- सोशल मीडिया

Lucknow: वैसे तो यूपी की राजधानी को नवाबों का शहर कहा जाता है। नवाबों का यह शहर अब स्मार्ट सिटी(smart City) में तब्दील हो रहा है। इस की खूबसूरती दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। स्मार्ट सिटी के साथ ये शहर हाईटेक भी हो चला है। शहर के चारों तरफ बने फ्लाई ओवर और ऊंची-ऊंची इमारतें यहां खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। अब शहर के अंदर सड़कों को खूबसूरत और टिकाऊ बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) ने पहल शुरू कर दी है। एलडीए ने इसके लिए दिल्ली के सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट से मदद मांगी थी, जिसके बाद सीआरआरआई( CRRI) ने नई तकनीक से सड़कों की डिजाइन की जिम्मेदारी ली है।

एलडीए बनाएगा मजबूत सड़कें

लखनऊ विकास प्राधिकरण नई सड़कों को मजबूती के साथ बनाने का काम अगले महीने यानी अक्टूबर से शुरू कर सकता है। ये नई सड़कें वर्तमान सड़कों के मुकाबले अधिक मजबूत और टिकाऊ होंगी। साथ ही इन सड़कों के निर्माण की लागत पहले बनाई गई सड़कों से कम होगी। सीआरआरआई की ओर से राजधानी की इन नई तकनीक से बनने वाली सड़कों का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। एलडीए इसी आधार पर नई सड़कों का निर्माण कराएगा।

प्लास्टिक वेस्ट और फ्लाई ऐश से बनेंगी नई सड़कें

प्राधिकरण के मुताबिक, लखनऊ में बनाई जाने वाली सामान्य सड़कें अधिक समय तक नहीं टिकती हैं। ये 3 से 4 वर्षों में उखड़ जाती हैं। लेकिन सीआरआरआई की ओर से बनाए जा रहे सड़कों के डिजाइन के आधार पर बनने वाली सड़कों की मजबूती 8 वर्षों तक रहेगी। इस पर भारी बारिश के चलते समस्याएं उत्पन्न नहीं होंगी। इन सड़कों के निर्माण में फ्लाई ऐश, प्लास्टिक वेस्ट, मिनरल फिलर का इस्तेमाल होगा। जो मजबूती के साथ टिकाऊ भी होगा।

15 सिंतबर से गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान

बारिश के कारण या पुरानी हो चुकी टूटी-फूटी गड्ढे वाली सड़कों की मरम्मत और प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान भी शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव और शहर दोनों जगह की सड़कों को गुड्ढा मुक्त करने के लिए तीन महीने का समय दिया है। प्रदेश में सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान 15 सितम्बर, 2021 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत,अनुरक्षण एवं गड्ढा मुक्ति का कार्य सम्बन्धित विभाग 15 नवम्बर, 2021 तक हर हाल में पूरा करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story