×

Lucknow News: भाजपा का मंत्र सबका साथ सबका विकास, विपक्ष का मंत्र परिवार व भ्रष्टाचार का विकास

Lucknow News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 25 Oct 2021 4:54 PM GMT
Keshav Prasad Maurya
X

सामाजिक सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि सभी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी में पूरा सम्मान मिला है। गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। गरीब कल्याण योजना का लाभ सभी पात्रों को मिला है। किसान सम्मान निधि के तहत 6000 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसानों को दिया जा रहा है। मौर्य ने कहा की मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया। उन्होने कहा कि भाजपा का मंत्र है सबका साथ और सबका विकास (sabka saath sabka vikas) जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है, परिवार व भ्रष्टाचार का विकास।

सोमवार को राजधानी लखनऊ के पंचायत भवन में सामाजिक सम्मेलन (samajik sammelan) के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। विरोधी झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन है। देश में बेईमानी का रास्ता बंद हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से नरेन्द्र मोदी व भाजपा बर्दाश्त नहीं हो रहें हैं, क्योंकि मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बन्द कर दिये हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि आपको 2022 में फिर से सुशासन, विकास, उन्नति, गरीबों की खुशहाली का कमल खिलाना है। भाजपा ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया है। बिना पैसे के भाजपा में नौकरी मिली है, रोजगार मिले हैं। प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है और बीजेपी को ऐतिहासिक विजय दिलाना है। गुंडागर्दी को सदा-सदा के लिए समाप्त करना है।

उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी को अपने दिल में बैठा रखा है क्योंकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास ((sabka saath sabka vikas)) के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सकार की किसी भी योजना में किसी के साथ भी भेद-भाव नहीं हुआ है। मोदी के नेतृत्व में हर घर को खोज-खोज कर बिजली पहुंचाई गई है। कोरोना काल में भी किसी को भूखा नहीं रहने दिया गया। कहा कि 100 में 60 वोट हमारा है और बाकी में बटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है।

सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी), पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, श्रीमती अन्जुला माहौर, विधायक गौरी शंकर वर्मा, श्रीमती मनीषा अनुरागी, हरिशंकर माहौर आदि ने भी सम्बोधित किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story