×

UP Election 2022: कुमार विश्वास को मुलायम सिंह यादव का ऑफर, क्या समाजवादी पार्टी करेंगे ज्वाइन?

UP Election 2022: दरअसल पुस्तक विमोचन के बाद सभी मुख्य अतिथि अपने संबोधन के जरिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव की तारीफ करते दिखाई दिए। नंबर कुमार विश्वास का आया तो वह अपने चिरपरिचित अंदाज में माइक को थामा।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Shweta
Published on: 23 Nov 2021 11:36 AM GMT
Mulayam Singh Yadav
X

मुलायम सिंह यादव 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (uttar pradesh vidhan sabha chunav 2022) की रणभेरी बज चुकी है, नेता की रैली हो या कोई दूसरा कार्यक्रम हर जगह सियासत की बात चल रही है। आज ऐसा ही कुछ सपा के मंच (sp up election) पर दिखाई दिया। जहां विपक्ष दलों के तमाम नेताओं के साथ कवि कुमार विश्वास (kavi kumar vishwas) मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) और अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के बीच बैठे दिखाई दिए। हालांकि ये सिसायी मंच नहीं था बल्कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब (Rajya Sabha MP Professor Ramgopal Yadav ki book) का विमोचन कार्यक्रम था। जिस पर प्रमोद तिवारी से लेकर सांसद मनोज झा तक दिखाई दिए। इस दौरान एक बात जो सबसे आक्रसित करने वाली थी वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुमार विश्वास (Mulayam singh yadav aur kumar vishwas) को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर था। भरे मंच पर जब मुलायम की इस इच्छा के बारे में बताया गया तो अखिलेश यादव से लेकर कुमार विश्वास (Kumar vishwas sp mein shamil) तक के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई दी। यही नहीं पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि कुमार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

दरअसल पुस्तक विमोचन के बाद सभी मुख्य अतिथि अपने संबोधन के जरिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Rajya Sabha MP Professor Ramgopal Yadav book) की तारीफ करते दिखाई दिए। नंबर कुमार विश्वास का आया तो वह अपने चिरपरिचित अंदाज में माइक को थामा। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने अपने बगल में बैठे कवि उदय प्रताप सिंह (kavi Uday Pratap Singh) से कहा कि अभी कुमार विश्वास कहीं नहीं हैं तो उन्हें बोलिए समाजवादी पार्टी ज्वाइन (Kumar Vishwas join Samajwadi Party) कर लें। नेताजी की यह बात उदय प्रताप सिंह ने भरे मंच से वहां मौजूद सभी लोगों (UP Election 2022) को बता दिया। जिसके बाद थोड़ी देर के लिए कुमार विश्वास के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जमकर ठहाके लगाए। हालांकि कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुमार विश्वास से इस पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो वह मीडियाकर्मियों से बचते हुए नजर आए और अपनी कार में बैठकर निकल गए।

आम आदमी पार्टी छोड़ बढ़ाई कविता की रफ्तार


गौरतलब है कि देश-विदेश में अपनी कविता से पहचान बनाने वाले कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas latest news) अन्ना आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए थे। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथी थे। दोनों ने मिलकर कांग्रेस हुकूमत के खिलाफ अन्ना के आंदोलन से निकल राजनीति में एंट्री की और आम आदमी पार्टी का गठन कर केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद कुमार विश्वास और केजरीवाल के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई है। जिसके बाद कुमार विश्वास को राज्यसभा ना भेजकर केजरीवाल ने उनका भरोसा तोड़ा तो वह आम आदमी पार्टी से अपनी दूरियां बढ़ा ली। उसके बाद से वह राजनीति से दूर हैं।

प्रो. रामगोपाल यादव की पुस्तक का विमोचन


बात दें आज प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर लिखी गई पुस्तक राजनीति के उस पार (Rajya Sabha MP Professor Ramgopal Yadav book rajneeti Ke Us Paar) का आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विमोचन किया गया। इस पुस्तक में रामगोपाल यादव की पूरी जिंदगी को दर्शाया गया है। जिसमें सभी दलों के नेताओं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने अपने विचार रखे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story