×

Lucknow News: प्रो. रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' का विमोचन, मुलायम की समाजवादियों से एक होने की अपील

Lucknow News: प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' में विचार, संघर्ष और संकल्प की उनकी हीरक यात्रा को दर्शाया गया है। जिसमें रामगोपाल यादव की राजनीति उनके संघर्ष और जीवन को दर्शाया गया है।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Shweta
Published on: 23 Nov 2021 11:34 AM GMT
Pro Ram Gopal Yadav book Rajneeti Ke Us Paar released
X

प्रो. रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' का विमोचन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Rajya Sabha MP Professor Ram Gopal Yadav) की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' (Rajneeti Ke Us Paar) का विमोचन आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (mulayam singh yadav aur akhilesh yadav) ने किया। इस मौके पर मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी कवि कुमार विश्वास, काशी विद्यापीठ के पंडित देवप्रसाद द्विवेदी, हेमंत शर्मा अहमद हसन, आरजेडी सांसद मनोज झा भी मंच पर मौजूद रहे। इसके साथ ही आप सांसद संजय सिंह, अतुल अंजान समेत तमाम विपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता इस मौके पर उपस्थित रहे। यह किताब रामगोपाल यादव अमृत महोत्सव समिति द्वारा तैयार की गई जिसमें अलग-अलग दलों और विद्वानों की राय उनके ऊपर दर्शाई गई है। वहीं जाने-माने लेखक और विचारक उदय प्रताप सिंह ने कुमार विश्वास को लेकर कहा कि नेताजी उनसे कह रहे थे कि वह इस समय कहीं नहीं है। उनसे कहो समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लें। इस पर पूरे सभागार में ठहाके और नारे लगने लगे।

आजादी की अमृत महोत्सव पर किताब का विमोचन


प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' में विचार, (Rajya Sabha MP Professor Ram Gopal Yadav ki book Rajneeti Ke Us Paar) संघर्ष और संकल्प की उनकी हीरक यात्रा को दर्शाया गया है। जिसमें रामगोपाल यादव (azadi ka amrit mahotsav) की राजनीति उनके संघर्ष और जीवन को दर्शाया गया है। इस किताब में उनकी जिंदगी पर तमाम विपक्षी दलों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने अपने विचार लिखे हैं। जो रामगोपाल यादव की राजनीति क्या में स्वीकारिकता है उसे दर्शाता है। बता दें आजादी के 75 साल होने के साथ ही रामगोपाल यादव भी 75 साल अपनी जिंदगी के पूरे कर चुके हैं। इस मौके पर इस पुस्तक का विमोचन किया गया है। जिसमें राजनीति के अलावा अलग-अलग क्षेत्र की जानी मानी शख्सियतों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

मुलायम सिंह यादव ने क्या कहा


पुस्तक विमोचन कार्यक्रम पर समाजवादी संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी के ऐसे पढ़े लिखे नेता हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए और आगे बढ़कर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। मुलायम सिंह ने कहा की आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष है। देश में तमाम तरह के संकट है, देश किस रास्ते पर जा रहा है। उसे बचाने के लिए सभी को एक होकर काम करना होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह रामगोपाल के आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को आने वाले समय में मजबूत बनाएं।

अखिलेश यादव का सम्बोधन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव (kavuakhilesh yadav) ने जहां अपने चाचा रामगोपाल यादव की तारीफ थी वहीं कहा कि इस किताब का नाम राजनीति के उस पार है अगर बात करें कि राजनीत में उस पार क्या है तो यही है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह किताब समाजवादियों के लिए एक प्रेरणा होगी। समाजवादी ही नहीं युवा पीढ़ी के लिए भी यह प्रेरणादायक बनेगी।

कुमार विश्वास का सम्बोधन


कवि कुमार विश्वास (kavi kumar vishwas) ने अपने संबोधन में जहां रामगोपाल यादव की तारीफ की वहीं भाजपा को और अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए निशाना भी साधा। उन्होंने किसानों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आज वह जीत गए और जो जीत रहे थे वह हार गए। कुमार विश्वास ने कहा कि आज की राजनीति में सब संवाद खत्म हो गया है। एक दूसरे को काटने की स्पर्धा लगी हुई है। यह संविधान और लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

रामगोपाल यादव का सम्बोधन

आज मैं जो कुछ भी हूं नेताजी की वजह से ही हूं। हमारे नेता कार्यकर्ताओं और लोगों का जो आशीर्वाद है मैं ऐसाही आप लोगों के लिए करता रहूं। रामगोपाल यादव (Pro Ram Gopal Yadav book Rajneeti Ke Us Paar released) ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर अगर हम सब काम करें तो अखिलेश पूर्व नहीं हमारे भावी मुख्यमंत्री होंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story