×

Lucknow Leopard News: रात नौ बजे तेंदुए का खौफ, ठिठुरती रात में नजरें जमाए फॉरेस्ट टीम, सावधान रहें सतर्क रहें

Lucknow Leopard News: रात नौ बजे तेंदुए का खौफः राजधानी के कल्याणपुर विकास नगर इलाके में आवारा तेंदुए को पकड़ने का आज रविवार को भी वन विभाग की टीमें एलर्ट मोड पर हैं।

Sandeep Mishra
Published on: 26 Dec 2021 4:37 PM GMT (Updated on: 26 Dec 2021 4:43 PM GMT)
Leopard In Lucknow: छलावा बना शहर में घुसा आवारा तेंदुआ, पूरी रात तलाशती रही वन विभाग की टीम
X

लखनऊ में तेंदुआ (फोटो साभार- ट्विटर) 

Lucknow News: अब रात के 9 बज रहे हैं। राजधानी के कल्याणपुर विकास नगर इलाके (Kalyanpur Vikas Nagar Localities) में फिर लोग अपने अपने घरों में दुबक गए हैं।यहां के निवासी या अपनी छतों पर है उस तेंदुए के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी इलाके के प्रेसिडेंसी स्कूल पर वन दरोगा खड्ग सिंह अपनी पूरी टीम के साथ जमे हुए हैं और वे रात भर इस स्कूल में ही रहकर उस तन्दुये की इलाके में आने की खबर एक बार फिर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे करेंगे।

गत शनिवार से लखनऊ के विकासनगर कल्याणपुर इलाके को इस तेंदुए ने अपने निशाने पर ले रखा है। शनिवार को जब यह तेंदुआ इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया तब लोगों को पता लगा कि उनके इलाके में रात के समय एक तेंदुए ने घुसपैठ बना रखी है।शनिवार की रात को ही इस तेंदुए ने इलाके में रहने वाले एक महिला व एक पत्रकार समेत 5 लोगों को घायल कर बीती रात्रि वन विभाग की टीम को गच्चा देकर पास के जंगल मे गायब हो गया है।

तेंदुए ने अब तक महिला समेत चार लोगों को घायल किया

शनिवार की रात को तेंदुए ने विकास नगर कल्याणपुर इलाके में एक महिला समेत चार लोगों को घायल कर जब फरार हो रहा था तभी वन विभाग की टीम ने उसे अपने जाल में फंसाने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू अभियान की शनिवार की रात में मौके पर मौजूद वीडियो बनाते समय एक पत्रकार पर भी इस तेंदुए ने हमला बोल दिया।हालांकि बगल में वन विभाग की टीम के मौजूद होने की बजह के कारण उस पत्रकार को ज्यादा चोट नही आई लेकिन तेन्दुया मौके से एक बार फिर फरार हो जाने में सफल हो गया।

विकासनगर कल्याणपुर इलाके को इस तेंदुए ने अपने निशाने पर ले रखा है

वन दरोगा खड्ग सिंह रेड एलर्ट मोड पर

आज रविवार की रात को भी वन दरोगा खड्ग सिंह (Forest Inspector Khadg Singh) रेड एलर्ट मोड पर अपनी टीम के साथ घूम रहे हैं और वे पूरी रात इलाके में तेंदुए को खोजने के लिये गश्त पर रहेंगे। उन्होंने न्यूज ट्रेक को बताया कि इलाके के हर घर मे उन्होंने अपने व अपनी टीम के नम्बर दे रखे हैं और सबको हिदायत दे रखी है कि वे रात के समय गलियों में कतई न निकले।

घर के दरवाजे मजबूती से बन्द रखें

घर के दरवाजे मजबूती से बन्द रखें, और अपनी अपनी छतों पर रहकर ही तेंदुए के आने का इंतजार करें। जिसे ही वो गलियों में नजर आए तत्काल उनकी टीम को जानकारी दें। वन दरोगा ने बताया कि इलाका काफी बड़ा है अब यह तेन्दुया आज रात किधर से प्रवेश करेगा यह बता पाना बहुत मुश्किल है।कल शनिवार की रात उसे जहां जहां से हमने अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया है हो सकता उन रास्तों से आज न आये लेकिन हमारी टीम पूरे इलाके में उसे पकड़ने के लिये गश्त कर रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story