×

Lucknow News: आखिर क्यों प्रियंका गांधी पर भड़के अखिलेश यादव, दी ये नसीहत

लखीमपुर घटना को लेकर विपक्ष में तेज हुआ वार पलटवार

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 6 Oct 2021 1:51 PM GMT
Akhilesh Yadav & Priyanka Gandhi
X

अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में किसानों की मौत के बाद वहां भले ही अब शांति हो। लेकिन यूपी की सियासत में उबाल जारी है। इसे चुनावी माहौल में श्रेय लेने की होड़ कहें या फिर किसानों के प्रति सच्ची हमदर्दी, वजह चाहे जो हो लेकिन सभी विपक्षी दलों की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से ही है। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) को लेकर अब विपक्षी दलों में भी वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) पर निशाना साधा तो अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी उन पर पलटवार कर दिया है।

अखिलेश यादव का प्रियंका पर पलटवार

प्रियंका गांधी के हमलों का आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जवाब दिया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जब उनसे प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका पारा चढ़ गया। अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह कमरे में बंद थीं, इसलिए वो हमारा संघर्ष नहीं देख पाईं। सबसे ज्यादा संघर्ष और लाठी समाजवादियों ने ही खाई है। इसलिए किसी को हमपर टिप्पणी करने की जरुरत नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा हम क्या कर रहे हैं ये हम जानते हैं, आप क्या कर रहे हो ये आपको बताना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल, लखीमपुर के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर में रोक लिया गया। उन्हें पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया था। हिरासत में लिये जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि सपा-बसपा मैदान में संघर्ष करती नहीं दिखती। जिसके बाद अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रियंका के इस बयान पर पलटवार किया है।

गठबंधन को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव?

वहीं अखिलेश यादव से यूपी चुनाव गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नवरात्र में वह चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं। 12 अक्टूबर से उनकी यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। जिनसे उनकी गठंबधन को लेकर बात चल रही है, उस पर भी बात आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस से गठबंधन नहीं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक बार फिर कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन का अनुभव ठीक नहीं रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से किसी तरह की बात होने से भी उन्होंने इनकार किया है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story