×

Lucknow News: राजधानी में शीतलहर का कहर, ठंड के थपेड़ों से लोगों का हाल-बेहाल, देखें ये तस्वीरें

Lucknow Mein Thand: मकर संक्रांति के आसपास से मौसम के अचानक से करवट बदलने के चलते बढ़ी ठंड से गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचाव के इंतेज़ाम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Jan 2022 1:05 PM GMT (Updated on: 18 Jan 2022 1:08 PM GMT)
lucknow temperature
X

लखनऊ में ठंड (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow Mein Thand: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से चल रही सर्द हवाओं के चलते लखनऊ की ठंड में काफी इजाफा हुआ है। मकर संक्रांति के आसपास से मौसम के अचानक से करवट बदलने के चलते बढ़ी ठंड से गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचाव के इंतेज़ाम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


बीते 4-5 दिनों में बढ़ी ठंड के चलते सड़कों पर भीड़ भी कुछ कम नज़र आ रही है। सुबह के समय पड़ने वाली कोहरे की चादर पूरे दिन गलन को बनाए रखने का काम कर रही है। बाहर निकलने वाले लोगों को ऊनी कपड़े, मफलर, ग्लव्स और ठंड से बचने की टोपी पहने देखा सकता है।


इसके अतिरिक्त अतिरिक्त ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते भी नज़र आए। बीते कुछ दिनों से बढ़ी शरीर कंपाने वाली ठंडी लोगों की दिनचर्या पर भी गहरा प्रभाव डाल रही है।


लखनऊ शहर में सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं दिन में कोहरे की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन शाम होने तक वापस से धुंध की चादर राजधानी के आसमान में बिछ गई। बीते दिन लखनऊ के अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के देखा गया है।


मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 3 से 4 दिन अभी ठंड में और इजाफा होगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।


लखनऊ में पश्चिम से पूर्व की ओर चलने वाली ठंडी हवाएं बीते कुछ दिनों में तापमान में दर्ज हुई भारी गिरावट का प्राथमिक कारण हैं। लखनऊ में सोमवार को सर्द हवाओं और कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story