×

AAP प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार: प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दो नए प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता के नाम घोषित किए

Lucknow News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मिशन 2022 को मजबूती देने के लिए राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Shweta
Published on: 6 Sep 2021 12:56 PM GMT
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह
X

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह

Lucknow News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मिशन 2022 को मजबूती देने के लिए राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की संस्तुति के बाद सोमवार को सभाजीत सिंह दो नए प्रदेश सचिव और इतने ही प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि 'विकास पटेल (प्रयागराज) और राम लखन कोरी (रायबरेली) को प्रदेश सचिव बनाया गया है। आतिर हुसैन (संभल) एवं शेखर कुमार (लखनऊ) प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं। पार्टी के साथी पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश से चंदा चोरों और पानी चोरों की सरकार की विदाई के लिए काम कर रहे हैं।

उनके इन्हीं कामों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की संस्तुति के बाद इन साथियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। विकास पटेल और राम लखन कोरी अपने अनुभव का इस्तेमाल करके प्रदेश सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को नई मजबूती देने का काम करेंगे तो वही आदिल हुसैन और शेखर कुमार बतौर प्रदेश प्रवक्ता विभिन्न मंचों पर पार्टी की बात रखने का काम करने के साथ दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह यूपी में फ्री पानी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पतालों का मुद्दा जन-जन तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।

नए पदाधिकारी 14 तारीख को अयोध्या में दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह की तिरंगा यात्रा के बाद पूरे प्रदेश में तिरंगा के नीचे उस की आन बान शान के लिए संकल्प लेने की खातिर चलने वाले पार्टी के तिरंगा संकल्प यात्रा अभियान को और भी भव्यता देने का काम करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story