×

Lucknow News: योगी-मोदी पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, प्रदेश में निराशा-हताशा का माहौल भाजपा जश्न मनाने का बना रही है रिकार्ड

Lucknow today news: अखिलेश ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते (akhilesh yadav ne yogi sarkar ko ghera) हुए कहा कि अपने आधे-अधूरे कामों पर भी इतराने वाली भाजपा सरकार ने कोरोना में जिंदगी खोए हुए परिवारों की फिक्र नहीं की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 22 Oct 2021 3:23 PM GMT
Akhilesh Yadav
X

अखिलेश यादव

Lucknow today news: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (samajwadi party rashtriya adhyaksh akhilesh yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री गदगद हैं और मुख्यमंत्री आत्ममुग्ध हैं कि भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन टीककरण से नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि झूठ को सच बनाने के खेल में माहिर भाजपाई यह क्यों नहीं बताते कि अभी मात्र एक चौथाई आबादी को ही दूसरी डोज की वैक्सीन लगी है। ऐसे में सरकार के दावे कितने खोखले और सतही हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों भारत कोरोना से मुक्त हो गया है।

अखिलेश यादव (akhilesh yadav ka yogi-modi per hamla) ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी के रिकार्ड टूट रहे है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई है, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से अस्पतालों में लोग दम तोड़ रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में निराशा-हताशा का माहौल है फिर भी भाजपा जश्न मनाने का रिकार्ड बना रही है। जनता के लिए इन हालात में दीवाली भी फीकी-फीकी हो जाएगी।

अखिलेश (Akhilesh Yadav Statement) ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते (akhilesh yadav ne yogi sarkar ko ghera) हुए कहा कि अपने आधे-अधूरे कामों पर भी इतराने वाली भाजपा सरकार ने कोरोना में जिंदगी खोए हुए परिवारों की फिक्र नहीं की। डेंगू के फैलाव और उसमें हुई मौतों की भी याद नहीं की। आज ही ललितपुर में खाद न मिलने से लाइन में 2 दिन से लगे किसान की मौत हो गई। दीपावली और भाई दूज जैसे त्योहारों की खुशी पर भी उसने पानी डाल दिया है। महंगाई और भ्रष्टाचार ने सबकी कमर तोड़ रखी है।

उन्होंने कहा कि आखिर त्योहार कौन मनाए? किसान आंदोलित है। नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा छाया है। महिलाएं अपमानित हो रही है। व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी के शिकार हैं। डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस के बढ़ते भावों से लोग त्रस्त हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा जब तक रहेगी जनता परेशान रहेगी। समाज का हर वर्ग दुःखी रहेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story