×

Lucknow News: समापन सत्र में बोले सीएम योगी, यूपी पहला राज्य जहां महिलाओं को हर योजना में जोड़ा गया

उत्तर ऐसा राज्य है जहां पर महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 6 Sep 2021 1:09 PM GMT
BJP Mahila Morcha
X

भाजपा महिला मोर्चा राज्य कार्यसमिति के समापन सत्र के दौरान मंचासीन पदाधिकारी (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर पहला ऐसा राज्य है जहां पर महिलाओं को अलग अलग योजनाओं में जोड़कर स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करें।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले धर्म व जाति की राजनीति होती थी पर मोदी सरकार आने के बाद राजनीति की धूरी बदलने का काम हुआ है। यह एक नए भारत के निर्माण का रास्ता है। जिसमें गरीब समाज की मुख्यधारा से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद कोर्ट से लेकर राज्यपाल होने तक महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। यहां तक कि देश के रक्षा मंत्रालय, विदेश एवं वित्त मंत्रालय तक में महिला नेत्री सीतारमण, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देश में महिलाओं को आगे आने का रास्ता दिखाया है। इस सबके पीछे प्रधानमंत्री मोदी की महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को हटाने का काम मोदी सरकार में ही संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जिस तरह से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसलिए महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि अब वो महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें जिससे चुनाव में भाजपा को मिल सकेगा।


योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम ने महिलाओं का स्वालम्बन की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया है। पुलिस में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया है जो अब तक केवल कार्यालय में बैठकर ही काम किया करती थीं। एक जिला एक उत्पाद से लेकर अन्य सभी विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। 9 लाख महिलाओं को कन्या सुमंगल योजना के तहत उन्हे लाभ दिया जा रहा है।

इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पहले सपा बसपा और कांग्रेस के नेताओं को मंदिर जाने में डर लगता था, भारत माता की जय बोलने से डर लगता था। पर अब माहौल बदल गाया है। उन्होंने कहा कि अगले साल मार्च अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें महिला मोर्चा की बडी भूमिका रहेगी। इसलिए अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सगंठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई अन्य पार्टी नेता उपस्थिति थे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story